राष्ट्रवाणी: एमी विर्क के काफिले पर 7 बार दागी गई गोलियों की खबर पर अब उनके पिता कुलजीत की प्रतिक्रिया सामने आई है। एमी विर्क के पिता ने फायरिंग की खबरों पर दिया बयान/ Photo- इनसतागराम एमी विर्क के पिता ने गोलीबारी की खबरों को खारिज किया पिता का दावा हमलावरों का निशाना एमी विर्क नहीं थे क्या गोली चलने के वक्त गाड़ी में मौजूद थे एमी? एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन जब यह खबर सामने आई थी कि ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में एक कॉन्सर्ट से देर रात बाहर आते हुए एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में गोलीबारी हुई, तो एक्टर के फैंस काफी घबरा गए थे। हालांकि, अब इस मामले पर एमी विर्क के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वह गोली उनके बेटे पर नहीं, बल्कि किसी और को निशाना बनाकर चलाई गई थी। एनडीटीवी वर्ल्ड की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह ने सभी खबरों को खारिज करते हुए बताया कि उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। एक्टर के पिता ने ये भी साफ लफ्जों में कहा कि उनके बेटे पर गोली नहीं चलाई गई थी। उनका दावा है कि गोलीबारी शो के ऑर्गेनाइजर के काफिले को निशाना बनाकर चलाई गई थी। दरअसल, एमी विर्क ने 5 सितंबर को एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स में परफॉर्म किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह देर रात कॉन्सर्ट खत्म करके लौट रहे थे, उसी दौरान गोलीबारी हुई। एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने एक्स पोस्ट में बताया, “दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई। शुरूआती जानकारी में यह पता चला है कि एक गहरे हरे रंग की एसयूवी में मौजूद लोगों ने पीड़ित की गाड़ी पर लगातार फायरिंग की। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के जख्मी होने की खबर सामने नहीं आई है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “गोलीबारी के तुरंत बाद, अबबयपद के अधिकारियों को सनीसाइड प्लेस के 2400 ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली। जब ऑफिसर लोकेशन पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पर एक एसयूवी में आग लगी देखी। अबबयपद की मेजर क्राइम यूनिट ने केस संभाला। वह इस जांच में जुटे हुए हैं कि इस आग और गाड़ी पर चली गोलीबारी के बीच कहीं कोई कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक ये कन्फर्म नहीं किया कि जिस गाड़ी पर गोली चली वह किसकी थी। हालांकि, वहां के लोकल मीडिया के दावों के मुताबिक जिस पर गोली चली वह कार विर्क के काफिले की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस पर गोलीबारी हुई वह कार बुलेटप्रूफ थी और प्रमोटर और एमी विर्क उसमें मौजूद थे।
Trending
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ट्रैक्स फ्री करेगी सरकार, सीएम साय बोले – देखने के बाद लेंगे फैसला, पुलिस हिरासत में मौत पर कही बड़ी बात… – राष्ट्रवाणी

