जम्मू: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बृहस्पतिवार को 3,500 श्रद्धालुओं का नया जत्था दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 22वें जत्थे में 2,704 पुरुष, 675 महिलाएं, 12 बच्चे और 109 साधु-साध्वियां शामिल हैं। यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 140 वाहनों के दो काफिलों में पहलगाम और बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ।

इनमें से 2,668 श्रद्धालु 95 वाहनों के काफिले में पहलगाम मार्ग के लिए जबकि 45 वाहनों के काफिले में 832 श्रद्धालु बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो जुलाई को पहले जत्थे को रवाना किए जाने के बाद से अब तक 1,33,878 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।

तीन जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक हिम शिवंिलग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे। यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version