नयी दिल्ली. एशियाई चैम्पियन निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरूका और दर्शना राठौड़ ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता . राजस्थान की इस जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के मैराज अहमद खान और अरीबा खान को करीबी मुकाबले में 45 . 43 से हराया . फाइनल में अनंतजीत ने 21 निशाने लगाये जबकि दर्शना ने 24 का योगदान दिया .

उत्तर प्रदेश ने क्वालीफिकेशन में शूटआउट में हरियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी . हरियाणा की रेइजा ढिल्लों और ईशान सिंह लिबरा की टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्यप्रदेश के रितुराज बुंदेला और मानसी रघुवंशी को हराया. जूनियर स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में तेलंगाना के युवेक बाटुला और एल वेंकट लक्ष्मी ने खिताब जीता . मध्यप्रदेश को रजत और पंजाब को कांस्य पदक मिला.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version