राष्ट्रवाणी: राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ने सरपंच पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है।

घटना के बाद सचिव ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सरपंच ने सचिव पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत परवी में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की सूचना पंचायत सचिव ने सरपंच को नहीं दी थी। जब सरपंच को किसी माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो वह कार्यक्रम स्थल पहुंचा और सचिव से इस संबंध में जानकारी लेने लगा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सरपंच ने पंचायत सचिव के साथ मारपीट की। घटना के बाद पंचायत सचिव भानुप्रतापपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

मामले को लेकर सचिव संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सरपंच ने सचिव पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। फिलहाल, मामला भानुप्रतापपुर थाने में दर्ज है।

पूरे विवाद में मारपीट की वास्तविक स्थिति और घटना के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version