राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। जिले के छुरीकला निवासी नवप्रसूता कविता केंवट का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद कविता के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद नवजात को अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई और अचानक अस्पताल से बाहर निकल गई। कविता के अस्पताल से चले जाने के बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी।

इसकी सूचना सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version