नयी दिल्ली. ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान पर विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को भारत की समन्वयकारी सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र किया और कहा कि लोगों द्वारा अपने ईश्वर और पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है. कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि एक सौहार्दपूर्ण देश, जिसने संत मीराबाई और सूफीवाद की परंपरा देखी है, ऐसे “बौने” आ गए हैं, जो सात साल के लड़के में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का दुश्मन देखते हैं.

खेड़ा ने एक वीडियो बयान में कहा, “उन्होंने सात साल के एक बच्चे की हत्या कर दी और फिर उसके शव को लटका दिया, क्योंकि वह दूसरे धर्म से था. उस सात साल के बच्चे से हमारी सांस्कृतिक विरासत को क्या नुकसान हो सकता है.” खेड़ा ने कहा, “आप इंदौर के बाजार में कहते हैं कि मुसलमानों को बाहर निकाल देना चाहिए. हमारी संस्कृति बहुत विशाल है और आपको ये कामगार वर्ग के मुसलमान खतरा लगते हैं. अगर कोई कहता है कि मैं मोहम्मद से प्यार करता हूं, तो आपको इससे दिक्कत है. अगर वह व्यक्ति अपने पैगम्बर से प्यार करता है, तो आपको भी उससे प्यार करना चाहिए.” कांग्रेस नेता ने कहा कि लोग अपने भगवान और पैगम्बर से प्रेम करते हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए. खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है?

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version