मुंबई: वेब सीरीज ‘पंचायत-4’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुनीता राजवार ने कहा कि यह निराशाजनक है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त करने के बावजूद उनकी फिल्म ‘‘संतोष’’ भारत में रिलीज नहीं होगी।

संध्या सूरी के निर्देशन वाली यह फिल्म सेंसर प्रमाणपत्र मिलने में बाधा के कारण भारत में रिलीज नहीं हो सकी है। यह 2025 में आॅस्कर में ब्रिटेन की ओर से भेजी गयी आधिकारिक फिल्म थी। फिल्म में दो महिला अधिकारियों में से एक का किरदार निभाने वाली राजवार ने कहा कि फिल्म में उनकी भूमिका अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय है।

न्होंने कहा, ‘‘मैं दुखी हूं क्योंकि इसमें मेरा बहुत अलग किरदार है, यह एक अच्छी भूमिका है, यह एक बड़ी भूमिका है। हर कलाकार चाहता है कि सभी उनका बेहतरीन काम देखें। हम उम्मीद करते हैं कि अगर लोग हमारा काम देखते हैं तो आपको उस स्तर के किरदार निभाने का मौका मिलेगा या कुछ अलग तरह के किरदार निभाने की पेशकश मिलेगी।’’

‘पंचायत-4’ की अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि दर्शकों को कम से कम इसे (फिल्म को) देखने का मौका मिले और वह देखें कि हमने इसमें क्या किया है। इस पर पाबंदी है। वे (फिल्म निर्माता) कोशिश कर रहे हैं लेकिन सेंसर बोर्ड बहुत ज्यादा काटछांट के लिए कह रहा है जो कि संभव नहीं है।’’

ग्रामीण उत्तर भारत की पृष्ठभूमि में बनी ‘संतोष’ युवा ंिहदू विधवा शाहना गोस्वामी की कहानी है जिसे सरकार की एक योजना की वजह से पुलिस कांस्टेबल के रूप में अपने पति की नौकरी मिल जाती है। हालांकि, वह खुद को सरकारी व्यवस्था में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार में फंसी हुई पाती है। इस दौरान वह दलित समुदाय की एक किशोरी की निर्मम हत्या के मामले में इंस्पेक्टर शर्मा (राजवार) के साथ काम करती है। लेकिन उसका उत्साह तब चकनाचूर हो जाता है, जब वो देखती है कि सबको सबकुछ पता होने के बावजूद वह कुछ नहीं कर सकते।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version