राष्ट्रवाणी 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 16 मई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम, जो वर्तमान में प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे, को नियमित रूप से पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि केंद्र और राज्य शासन के विभिन्न विभागों सहित पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। अरुण देव गौतम की नियुक्ति को राज्य पुलिस प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version