राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। संतोषी नगर में बस से उतरकर घर जा रहे सेवानिवृत्त आबकारी विभाग के वाहन चालक को ऑटो में बैठना महंगा पड़ गया। आरोप है कि ऑटो चालक और उसमें सवार तीन युवकों ने कुछ ही कदम आगे जाकर उन्हें घेर लिया और पैंट की जेब से पर्स जबरन निकाल लिया।

पर्स में करीब 26 हजार रुपये नकद थे। इसके बाद आरोपितों ने धमकाकर उन्हें ऑटो से नीचे उतार दिया और संतोषी नगर चौक की ओर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने ऑटो चालक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महावीर ध्रुव आबकारी विभाग में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। 17 सितंबर को वे जगदलपुर से बस से रायपुर पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे संतोषी नगर स्थित मार्बल पैलेस के सामने सर्विस रोड पर बस से उतरकर पैदल घर की ओर जा रहे थे।

तभी ऑटो चालक और तीन युवकों ने उन्हें बैठने के लिए कहा। महावीर के ऑटो में बैठने के बाद चालक ने करीब 10-15 कदम ही ऑटो चलाया था कि चारों ने उन्हें घेर लिया और पर्स निकाल लिया। युवकों को बातचीत के दौरान अपना नाम शंभू लाल, राकेश और लक्की बताते सुना गया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और तलाश कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version