राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिए गए कुल्लू उर्फ शिव साहिस की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। एक आरक्षक को पहले ही निलंबित किए जाने के बाद अब चांपा थाना प्रभारी और एएसआई को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस के मुताबिक, चांपा के मेहंदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव साहिस को बुधवार को अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत हिरासत में लिया गया था। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे चांपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने चांपा थाने पहुंचकर घेराव किया और हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट तथा प्रताड़ना किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था। हालांकि, पुलिस की ओर से युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने और इलाज के दौरान मौत होने की बात कही गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सबसे पहले आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित किया था। अब मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव और सउनि बाबूलाल दिवाकर को रक्षित केंद्र जांजगीर लाइन अटैच किया गया है। सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे को अब थाना प्रभारी चांपा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कश्यप को थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है। यानी मामले में कार्रवाई के साथ ही चांपा थाने की कमान अब निरीक्षक कमलेश शेण्डे संभालेंगे। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

