गुवाहाटी: असम मंत्रिपरिषद का शनिवार को विस्तार किया गया और ‘बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट’ (बीपीएफ) के विधायक चरण बोरो को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मजबत विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने बोरो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन का सहयोगी न होते हुए भी उसे समर्थन देती रही बीपीएफ पार्टी ने हाल में हुए बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनावों में भारी जीत हासिल की ।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कई कैबिनेट सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बोरो ने राज्य मंत्रिपरिषद में अंतिम रिक्त स्थान भरा। मंत्रिपरिषद अब में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 15 सदस्य, असम गण परिषद (एजीपी) के दो और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) तथा बीपीएफ के एक-एक सदस्य शामिल हैं। शर्मा के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद का यह चौथा विस्तार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version