राष्ट्रवाणी: न्यूज, बाराद्वार : ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपित की पहचान अनिल कुमार सिदार पिता कार्तिक राम सिदार (38) दुरपा, थाना बाराद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की शाम करीब 6.45 बजे दुरपा निवासी कौशिल्या सिदार (55) के साथ मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर बाराद्वार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग पंचनामा कार्रवाई के साथ मृतिका के वारिसों और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनिल कुमार सिदार ने कौशिल्या सिदार के साथ लकड़ी की बेड़ी से मारपीट की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर तथा आंतरिक रक्तस्राव के कारण शाक लगने और इसके बाद श्वास एवं हृदयगति रुकने से मृत्यु होना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपित अनिल कुमार सिदार की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार सिदार को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
Trending
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- तिरंगा यात्रा दूसरा दिन : माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न
- ऑस्ट्रेलिया का गुरूर टूटा, डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश का कोहराम!
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – CM साय
- रोहित शर्मा पर मैथ्यू हेडन का तीखा वार – ‘हमेशा के लिए नहीं खेल सकते!’
- 14 अगस्त को YouTube पर रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी मल्टीस्टारर फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत BSF ने निकाली तिरंगा रैली, किया वृक्षारोपण
