राष्ट्रवाणी: प्रतीक शर्मा, लोरमी। लोरमी में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा और जोरदार असर देखने को मिला है. नगर के वार्ड क्रमांक 12 कुंदरापारा में कोतरी नाला और महामाया मंदिर के समीप हो रहे अवैध अतिक्रमण की खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व व नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कबाड़ को हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कुंदरापारा के निवासियों ने दो दिन पूर्व ही महामाया मंदिर के पास अवैध कबाड़ी के भंडारण और नाले व शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर गौशाला निर्माण किए जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। इस जनसमस्या को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह हुआ कि आज एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में तहसीलदार चंद्रकांत राही और नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा अपनी पूरी प्रशासनिक टीम और अमले के साथ खुद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए महामाया मंदिर के बगल में संचालित अवैध कबाड़ी के काम को तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, कोतरी नाला के समीप अतिक्रमण कर बनाए गए गौशाला को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यायसंगत और संवेदनशीलता भरा रुख अपनाया। गौवंश की सुरक्षा और समुचित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गौशाला संचालक को कुछ दिनों की मोहलत दी है, ताकि गायों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा सके। तय सीमा के बाद वहां से भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version