राष्ट्रवाणी: ओदिशा नेवस : जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले का दशरथपुर ब्लॉक इस समय सदी की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है. बाढ़ के 4 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. क्षेत्र की 19 पंचायतों के 59 राजस्व गांवों के लगभग 80,000 से अधिक लोग अब भी पानी में फंसे हुए हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि दशरथपुर में इस बार आई बाढ़ ने पिछले 100 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बैतरणी और काणी नदी में आए उफान के कारण कई प्रमुख स्थानों पर तटबंध टूट गए हैं. जानकारी के अनुसार बैतरणी नदी का जयंतरा महापात्रशाही तटबंध टूट गया है. काणी नदी के तरपदा पंचायत के डोभाबिल और पटना में दो स्थानों पर दरारें (घाई) आई हैं. इसके अलावा कंटपड़ा में भी पहली बाढ़ से खुला तटबंध तबाही का कारण बना है. इन तटबंधों के टूटने से बाढ़ का पानी सीधे बस्तियों में घुस गया, जिससे सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए हैं और गांवों में 3 फीट तक पानी बह रहा है. कई इलाकों में संपर्क मार्ग पूरी तरह कट चुके हैं. प्रशासन का दावा है कि अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 37,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया गया है, जहाँ उन्हें पिछले 4 दिनों से सूखा और पका हुआ भोजन दिया जा रहा है. हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. जानकारी के मुताबिक, मलीकापुर पंचायत के महांतीपटना और बणियापटना और तरपदा पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 के बाढ़ प्रभावितों का आरोप है कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी उनके गांवों तक पहुंचा है. लोग दाने-दाने को मोहताज हैं और जलजमाव के कारण उनका जीना दुश्वार हो गया है. यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से राहत सामग्री पहुंचाने में भी मुश्किलें आ रही हैं.
Trending
- प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच: रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन, चार देशों के विशेषज्ञ देंगे भविष्य की तकनीकों की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा – राष्ट्रवाणी
- इफस अधिकारी ओपी यादव पककफ प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ‘पर्यावरण के दुश्मन’ कोनोकार्पस पर बैन, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, रोपण और बिक्री पर तुरंत रोक – राष्ट्रवाणी
- ‘औकात पर आ गया तो जमीन पर…’, मला कुंवर सिंह ने भाजयुमो अध्यक्ष को फोन पर दी धमकी, ऑडियो वायरल होने से गरमाई बालोद की सियासत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा एलान… कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों को 20-20 लाख देगी सरकार – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: 2 महिला सहित 4 आरोपी अरेस्ट, कार और बाइक समेत भारी मात्रा में गांजा जब्त – राष्ट्रवाणी
