राष्ट्रवाणी: सुरेंद्र जैन, धरसींवा। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला विजय ट्रांसमिशन नामक फैक्ट्री से सामने आया है, जहां हादसे में स्थानीय ग्रामीण रामजी निषाद की मौत हो गई। मृतक रामजी के भाई मनीराम मुकेश निषाद ने बताया कि उनका भाई विजय ट्रांसमिशन फैक्ट्री में लगभग तीस फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। उसने क्रेन बंद कर यह कहा था कि क्रेन को कोई चालू न करे, लेकिन किसी ने क्रेन चालू कर दी, जिससे उनके भाई की ऊंचाई पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे की है। मृतक रामजी निषाद कन्हरा गांव का निवासी था, जो फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पत्नी कविता निषाद (29 वर्ष) गर्भवती हैं। इस घटना ने गर्भस्थ शिशु के सिर से भी पिता का साया छीन लिया, वहीं चार वर्षीय यशु के सिर से भी पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पति को खोने से कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय ट्रांसमिशन में एक माह के भीतर हुई दूसरी घटना ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की पोल खोल दी है। साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक माह पहले एक युवक की मौत के बाद यदि हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता, तो लापरवाहियों पर अंकुश लग सकता था और शायद यह दूसरी घटना नहीं होती। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीण फैक्ट्री के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उरला औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में हादसे कोई नई बात नहीं हैं। यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। मुआवजे में भी किसी को कम तो किसी को अधिक राशि दिए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। वैसे तो पिछले एक माह में कई फैक्ट्रियों में बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन यदि बीते एक सप्ताह की बात करें, तो तीन फैक्ट्रियों में गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं। ईश्वर तमत में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, बालाजी स्टील में हुए हादसे में करीब आधा दर्जन श्रमिक घायल हुए और अब विजय ट्रांसमिशन में एक माह के भीतर दूसरे हादसे में एक और ग्रामीण श्रमिक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के सामने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। मामले में श्रमिक नेता राज सिंह हाड़ा ने कहा कि फैक्ट्री में आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही प्रबंधन की ओर से कोई उचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां श्रमिकों का न तो पफ काटा जाता है और न ही एसिक की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज फैक्ट्री में गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है और वे पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक प्रबंधन का कोई जिम्मेदार बातचीत करने के लिए सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हम लोग यहीं करते रहेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख विवादों में, क्लब के अंदर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस करेगी जांच – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर मंडराया संकट, सेवारत शिक्षकों के लिए तेत अनिवार्य, दपि बना रहा नया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव, सात पर केस; जांच में दो और नाम सामने आए – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर 10th August: रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट – राष्ट्रवाणी
- भिलाई में साइबर ठगी की रकम का खेल उजागर, 13 गिरफ्तार; बैंक खातों में मिला 10 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन – राष्ट्रवाणी
- कई साल तक ब्याज चुकाने के बाद भी नहीं मिली राहत, परेशान होकर महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- 10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, स्वागत के लिए जुटेंगे हजारों समाजजन, आमानाका मस्जिद के उद्घाटन की भी तैयारी – राष्ट्रवाणी

