Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी क्षेत्र पर ”सबसे लंबे समय तक” अवैध कब्जा कश्मीर पर देखने को मिला है. उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के संदर्भ में यह बात कही.जयशंकर ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित मुद्दों पर वैश्विक नियमों को चुनिंदा तरीके से लागू किये जाने का भी उल्लेख किया. विदेश मंत्री ने ‘रायसीना डायलॉग’ के एक सत्र में एक ‘मजबूत और निष्पक्ष’ संयुक्त राष्ट्र की भी हिमायत की. साथ ही, उन्होंने कुछ मुद्दों से निपटने में हुए ऐतिहासिक अन्याय…

Read More

पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कथित ”नौकरी के बदले जमीन” घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. ईडी ने मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को भी तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. राबड़ी (66) सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान उनकी बड़ी बेटी एवं पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं जिनका नाम भी इस मामले में आरोपी के तौर पर दर्ज…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए र्शिमंदगी भरी बात साबित हुई है. साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण देश अब उस स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए भूमिका निभा सकता है. उनका यह भी कहना था कि भारत ने जो नीति अपनाई है, उसके तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के रूस व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनों को गले लगा सकते हैं. रूस ने जब फरवरी,…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश के कुल 15 नागरिकों को निर्वासित कर दिया गया है. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी कड़ी निगरानी जारी रखते हुए श्रीभूमि जिला पुलिस ने बांग्लादेश के दो नागरिकों को पकड़ा और उन्हें वापस भेज दिया.” असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर तक अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं. शर्मा ने बताया कि विदेशी नागरिकों की पहचान इरफान खान और नूरुल अफसर के…

Read More

भोपाल. भोपाल की एक विशेष अदालत ने पिछले वर्ष एक नाबालिग लड़की के साथ नृशंस दुष्कर्म और हत्या के लिए तीन आरोपों में मंगलवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति दोषी करार देते हुए ‘तिहरी मौत की सजा’ सुनाई. यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने मामले के संबंध में पुरुष आरोपी अतुल निहाले की मां और बहन को भी दो-दो साल कारावास की सजा सुनाई. अभियोजन पक्ष के जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने एक बयान में कहा कि भोपाल के शाहजहानाबाद क्षेत्र की पांच साल की बच्ची…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पॉडकास्ट के दौरान जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के लिए इस्लामाबाद पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को ”झूठ फैलाने” के बजाय अपने ”अवैध” कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया जानती है कि जम्मू-कश्मीर में असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से आतंकवाद को “सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना” है. लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “पाकिस्तान के साथ शांति को बढ़ावा देने के हर प्रयास…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ‘महाकुंभ’ को भारत के इतिहास में अहम मोड़ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि दुनिया ने देश के विराट स्वरूप को देखा और यह ‘सबका प्रयास’ का साक्षात स्वरूप भी था, जिसमें ‘एकता का अमृत’ समेत कई अमृत निकले. उन्होंने निचले सदन में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि महाकुंभ में अनेकता में एकता का विराट रूप, देश की सामूहिक चेतना और सामर्थ्य भी दिखा. प्रधानमंत्री ने निचले सदन में विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा,…

Read More

नयी दिल्ली. अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका प्रथम’ की नीति को ”केवल अमेरिका” के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘भारत प्रथम’ की प्रतिबद्धता जैसी ही है. गबार्ड ने ‘रायसीना डायलॉग’ के एक सत्र में अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप प्रशासन हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में अनेक चुनौतियों का सामना करने के लिए नयी दिल्ली के साथ सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं पर संबंध प्रगाढ. करने की दिशा में काम कर रहा है. हालांकि, उन्होंने अमेरिका की जमीन से खालिस्तान…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। ओडिशा का बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। बौध में लू जैसे हालात रहे, जहां शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया…

Read More

The post रायपुर: लोगों को लूटने निकले लुटेरे की मौत… appeared first on Navabharat News. रायपुर: राजधानी रायपुर में लोगों को लूटने निकले लुटेरे ओमेंद्र साहू की उसी के चाकू से मौत हो गई. दरअसल, लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान युवकों और लुटेरे के बीच झूमाझटकी हो गई. इसी बीच चाकू लुटेरे को लग गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना सड्डू इलाके की है. जानकारी के अनुसार, एक्टिवा सवार प्रीतम साहू और ओमप्रकाश यादव देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ओमेंद्र ने अपने…

Read More