- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
- CM साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- OTT पर इस हफ्ते होगा एंटरटेनमेंट का धमाका – |
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 61 निरीक्षकों के तबादले
- कोयला मंत्रालय कल मुंबई में सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर तीसरा रोड शो आयोजित करेगा – भारतीय पीएसयू
- एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षित और निर्बाध उत्पादन पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- सेल अध्यक्ष ने नई दिल्ली में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की, कोकिंग कोल साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की – भारतीय पीएसयू
- गेल (इंडिया) एक साल के एलएनजी कैरियर चार्टर – भारतीय पीएसयू के लिए बोलियां आमंत्रित करता है
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स तथा उनके साथी अंतरिक्षयात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने वाली पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, मिल-जुलकर काम करने की भावना और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके अटूट संकल्प को सलाम करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे नासा…
मुंबई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई और कहा कि इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरूआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर आॅफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।जयवर्धने ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह…
नई दिल्ली: ईडी ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव को कथित ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर पिछले नौ महीने से फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतत: आज रात धरती पर वापस लौट आएंगी. संसद का बजट सत्र चल रहा है. सत्र में आज भी हंगामे के आसार हैं.
कोरबा: ओडिशा से एक कंटेनर वाहन में लगभग 500 किलो गांजे की खेप भरकर उसे खपाने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही गांजे की खेप ले जाने की सूचना मिली फिर क्या था पुलिस के अधिकारियों की टीम हरकत में आई और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और आईसर कंटेनर वाहन को धर दबोचा और वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 500 किलो गांजा लगभग 1 करोड़ रुपए कीमत गांजे की खेप जप्त कर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह का है हाथ जिस तरह से कंटेनर…
नयी दिल्ली/संभाजीनगर/लखनऊ. विपक्षी सांसदों ने नागपुर हिंसा के लिए मंगलवार को भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया जबकि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि फिल्म ‘छावा’ ने 17वीं सदी के मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ लोगों की भावनाओं को जगा दिया. सोमवार को औरंगजेब की कब्र के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर नागपुर शहर के कई इलाकों में कफ्र्यू लगा दिया गया है. हिंसा के दौरान कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. आठवले ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ”औरंगजेब की कब्र को लेकर मांग उठ रही है, आंदोलन चल रहा है.…
वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई.इस बातचीत के जरिये ट्रंप प्रशासन, रूस के राष्ट्रपति को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के संभावित उपाय के रूप में 30 दिवसीय संघर्षविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है. अमेरिका और रूस ने बातचीत को लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया लेकिन दोनों देशों ने बातचीत समाप्त होने की पुष्टि की. ट्रंप ने कॉल से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुतिन के साथ तीन साल के युद्ध के दौरान जब्त की…
सुकमा/कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और कोंडागांव जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने तथा कोंडागांव जिले में एक नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों –मड़कम एर्रा बाबू (26), मड़कम हड़मा (41) और सोडी देवा (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मड़कम एर्रा चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष तथा मड़कम हड़मा दंडाकारण्य आदिवासी किसान मजदूर…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया और कहा कि महाकुंभ ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश दिया है. योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,”आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में एकता के महायज्ञ ‘महाकुंभ-2025, प्रयागराज’ के स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ के साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश पूरी दुनिया को दिया है.” योगी ने कहा,” ‘आस्था’ आजीविका का माध्यम हो सकती है. ‘संस्कृति’ राष्ट्र की समृद्धि का…
न्यूयॉर्क. डोमिनिकल गणराज्य में लापता हुई 20 वर्षीय भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के परिवार ने पुलिस से उनकी बेटी को मृत घोषित करने का अनुरोध किया है. अमेरिकी मीडिया में यह जानकारी दी गई हैं. भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक कोनांकी को आखिरी बार छह मार्च को पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिक रिसॉर्ट में देखा गया था. वह डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गई थी. अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसके लापता होने की जांच में कैरेबियाई देश के प्राधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. काफी तलाश के बावजूद उसका शव नहीं मिला है.…
केप कैनवेरल. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर पिछले नौ महीने से फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतत: मंगलवार को ‘स्पेसएक्स’ के यान से पृथ्वी के लिए रवाना हो गए. दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे. बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स कैप्सूल पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा. कैप्सूल अमेरिका के पूर्वी तटीय समयानुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बजे (भारतीय समुयानुसार पूर्वाह्न 10:30बजे) के कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय केंद्र से…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
