Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को 54,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सैन्य साजो सामान की खरीद को मंजूरी दी. इसमें हवाई हमला चेतावनी और नियंत्रण विमान प्रणाली, टॉरपीडो और टी-90 टैंकों के लिए इंजन शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने पूंजी अधिग्रहण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में समय सीमा को कम करने के लिए दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी है, ताकि इसे ”अधिक तेज, अधिक प्रभावी और कुशल” बनाया जा सके. ”अधिक प्रभावी” खरीद प्रक्रिया संबंधी निर्णय 2025 को ”सुधार वर्ष” के रूप में मनाने की रक्षा…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने गुजरात में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अपनी बोली पेश की है. खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी और भारत का पत्र भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा कुछ दिन पहले भेजा गया था. सूत्र ने कहा, ”हां, यह सच है, भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है. ” यह तब हुआ जब खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में कहा था कि देश खेलों की…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान को अस्थिर करने में नयी दिल्ली की संलिप्तता ”बहुत स्पष्ट” है. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने आरोप लगाया कि भारत ”अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्याएं करवाने का एक अभियान चला रहा है.” खान ने यहां साप्ताहिक प्रेसवार्ता में आरोप लगाया, ”भारत की संलिप्तता स्पष्ट है. वह पाकिस्तान में आतंकवाद (को बढ़ावा देने) में शामिल रहा है. और दूसरी बात, यह सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि सभी दक्षिण एशियाई देशों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है.” उन्होंने…

Read More

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी जाने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया है. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के शीर्ष कैडर की उपस्थिति की सूचना पर 19 मार्च को नारायणपुर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और…

Read More

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया. उन्होंने मुख्य रूप से मवेशी पालन करने वाले भरवाड़ समुदाय से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का भी आग्रह किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के धोलेरा तालुका के बावलियाली धाम में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समुदाय के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ”हमें अगले 25 सालों में विकसित…

Read More

नयी दिल्ली: दक्षिणी राज्यों में परिसीमन का विरोध कर रहे द्रमुक सदस्यों के इस मुद्दे पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर सदन में आने के कारण बृहस्पतिवार को भोजनावकाश से पहले राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। पूर्वाह्न 11 बजे सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की बैठक आरंभ होने के कुछ ही देर बाद, कोई कारण बताए बिना दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी थी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद सदन की बैठक 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘मैं आज पूर्वाह्न 11.30 बजे…

Read More

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर और कांकेर नक्सल ऑपरेशन्स पर जवानों को बधाई दी। X में शाह ने लिखा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश…

Read More

मुंबई: शिवसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दंगों का ठीकरा फिल्म ‘छावा’ पर फोड़ा है जो उनका ‘मनोबल कमजोर’ होने का संकेत देता है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा गया कि क्या भाजपा नीत सरकार सोमवार की घटना को लेकर फिल्म के अभिनेताओं, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। इसमें कहा गया कि ऐतिहासिक फिल्म के अंत में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर मराठा राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बर्बर हत्या को दिखाया गया है, जिसने…

Read More

मेरठ: अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने की आरोपी मुस्कान को जेल में पहली रात नींद नहीं आयी। चौधरी चरण ंिसह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल में लाया गया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नम्बर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नम्बर 18) में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जेल आने के बाद मुस्कान गुमसुम रही और किसी से बात नहीं की और न ही…

Read More

मुंबई: करीब ढाई साल तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है. पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिसके बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दिया था. अब गुरुवार 20 मार्च को फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अपील को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही दोनों की शादी 4 साल और करीब 3 महीने में टूट गई. गुरुवार 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक पर…

Read More