Author: atulpradhan

बहराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है। उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी।आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है। नया भारत उन लोगों को कभी…

Read More

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी आफत टूट गई है. टीम के कप्तान संजू सैमसन अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव किया है और स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है. सैमसन इस दौरान रियान पराग की कप्तानी में खेलते दिखेंगे. राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से है. इसमें पहली बार रियान पराग कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Read More

फिलिस्तीन ने दावा किया है कि गाजा पट्टी पर इजरायल के ताजा हवाई हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। ये हमले मंगलवार तड़के शुरू हुए, जिसने जनवरी से लागू दो महीने की अस्थायी शांति को चकनाचूर दिया। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं, और मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दूसरी ओर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला “बस शुरुआत” है और हमास को खत्म करने तक सैन्य अभियान जारी रहेगा। संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने का आरोप फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘क्रू-9’ के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय बाद पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया और कहा कि उनका अटूट दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया।’’ नासा से जुड़े अंतरिक्ष यात्री विलियम्स, निक हेग और बुच विल्मोर तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव बुधवार तड़के स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौट आए। यह यान समुद्र में फ्लोरिडा के…

Read More

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा नियमों में बदलाव किए जाने से संबंधित एलआईसी एजेंट की ंिचताओं को संसद में उठाएंगे। एलआईसी एजेंट के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की। गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर कहा, ‘‘मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा हाल में नियमों में किए गए बदलावों के बारे में अपनी ंिचताओं के…

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में उग्र भीड़ के हमले में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक के मारे जाने के कुछ दिन बाद सरकार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश मंगलवार देर रात जारी किया गया। आदिवासियों के एक समूह ने 15 मार्च को कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। संबंधित व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम को भी निशाना बनाया, जिसमें जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में सहायक उपनिरीक्षक रामचरण गौतम की मौत हो गई। राज्य के गृह विभाग ने…

Read More

मुंबई: बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा द्वारा तलाक की याचिका दायर करने के बाद कानूनी रूप से अनिवार्य छह महीने की अवधि से छूट देते हुए कुटुम्ब अदालत को बृहस्पतिवार तक उनकी तलाक अर्जी पर फैसला करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति माधव जमदार की एकल पीठ ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेना है। चहल और वर्मा ने इस साल पांच फरवरी को यहां एक कुटुम्ब अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी।…

Read More

मेरठ: मेरठ के सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी मुस्कान ने ही प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे सौरभ राजपूत के कत्ल के बाद शव के 15 टुकड़े कर डाले और ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। इतने खूंखार अपराध को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर चली गई। पुलिस की जांच में इस कहानी में प्यार, धोखा और कत्ल का जो सच सामने आया है, वह हैरान करता है। मुस्कान ने सौरभ से भी लव मैरिज की थी। मुस्कान रस्तोगी और सौरभ की…

Read More

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मुफ्त की योजनाओं (फ्रीबीज) और सब्सिडी जैसे मुद्दों पर उच्च सदन में एक व्यवस्थित चर्चा की वकालत करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार के सभी निवेश का सही तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति की तत्काल आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव द्वारा शून्यकाल में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) यानी सांसद निधि को मौजूदा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये प्रति वर्ष करने की मांग किए जाने के बाद धनखड़ ने कहा कि अगर सरकार और विपक्ष सहमत होते…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने…

Read More