- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
- CM साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- OTT पर इस हफ्ते होगा एंटरटेनमेंट का धमाका – |
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 61 निरीक्षकों के तबादले
- कोयला मंत्रालय कल मुंबई में सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर तीसरा रोड शो आयोजित करेगा – भारतीय पीएसयू
- एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षित और निर्बाध उत्पादन पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- सेल अध्यक्ष ने नई दिल्ली में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की, कोकिंग कोल साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की – भारतीय पीएसयू
- गेल (इंडिया) एक साल के एलएनजी कैरियर चार्टर – भारतीय पीएसयू के लिए बोलियां आमंत्रित करता है
Author: atulpradhan
अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादस्पद और बड़े फैसलों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सत्ता में दोबारा आने के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। वहीं अब राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी शिक्षा विभाग को खत्म करने का फैसला सुना दिया है जिससे हडकंप मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी शिक्षा विभाग को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर करने निर्णायक कदम उठाया। यह कदम ट्रम्प द्वारा विभाग की लगातार आलोचना के बाद उठाया गया है। फरवरी माह में ही ट्रंप ने कहा था कि “शिक्षा विभाग एक…
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब 1 दिन का समय बचा हुआ है। सीजन-18 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर अब बारिश का साया भी मंडराने लगा है, जिसके चलते सीजन-18 के पहले ही मैच में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। बारिश बिगाड़ सकती है खेल केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। अब इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। weather.com के अनुसार मैच के दिन शाम 7 से 8…
नयी दिल्ली. बीसीसीआई ने दुबई में इस महीने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये 58 करोड़ रूपये नकद पुरस्कार का ऐलान किया . रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती . यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा . बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा . बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहा ,” लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है . यह पुरस्कार…
कोस्टा नवारिनो. क्रिस्टी कोवेंट्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का अध्यक्ष चुना गया, वह वैश्विक ओलंपिक संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और अफ्रीका की पहली सदस्य हैं. जिम्बाब्वे की खेल मंत्री और दो बार की ओलंपिक तैराकी स्वर्ण पदक विजेता 41 वर्षीय क्रिस्टी ने आईओसी सदस्यता में अपने लगभग 100 सहयोगियों द्वारा मतदान के बाद सात उम्मीदवारों की प्रतिस्पर्धा में पहले दौर में शानदार जीत हासिल की. यह दशकों में सबसे खुला और मुश्किल से तय होने वाला आईओसी अध्यक्ष चुनाव था जिसमें मतदान से पहले स्पष्ट रूप से कोई आगे नहीं था.
चंडीगढ़. पंजाब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लेने और विरोध स्थल पर उनकी ओर से बनाए गए अस्थायी ढांचों को ध्वस्त करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को शंभू-अंबाला राजमार्ग पर यातायात एक साल से अधिक समय बाद फिर शुरू हो गया. वहीं हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क पर से अवरोधक हटाने के साथ खनौरी बॉर्डर से भी आवाजाही शुरू होने वाली है. प्रशसन द्वारा सड़क पर से अवरोधक हटाने का काम जारी रहा, जबकि नाराज किसानों ने बुधवार शाम प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के खिलाफ मोगा, तरनतारन, मुक्तसर और फरीदकोट सहित पंजाब में कई स्थानों पर प्रदर्शन…
मथुरा. मथुरा जिले के वृन्दावन में लंबे समय से पेटदर्द से परेशान एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही अपना ‘आपरेशन’ कर डाला. बाद में हालत खराब होने पर परिजन ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. वृन्दावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉक्टर शशि रंजन ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में एक ऐसे युवक को लाया गया था जिसने अक्सर हो रही पेट दर्द की शिकायत से निपटने के लिए बाजार से र्सिजकल ब्लेड, निडिल,…
नयी दिल्ली. दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे(आईएसबीटी) पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा में कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों ने लुटियंस दिल्ली स्थित अकबर रोड के साइनबोर्ड को विरूपित कर दिया.यह साइनबोर्ड नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में है, जिसे नगर निगम प्राधिकारियों ने तुरंत साफ कर दिया. एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सत्तापक्ष ही संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित कर रहा है और मंत्रालयों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा नहीं करना चाहता. द्रमुक सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचने के बाद हुए हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई और कोई कामकाज नहीं हो सका. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संसदीय लोकतंत्र की हत्या के लिए भाजपा का हथकंडा है कि एक मूर्खतापूर्ण, तुच्छ मुद्दा उठाएं और इसे कार्यवाही स्थगित करने के बहाना के…
नयी दिल्ली. सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 38 विदेश यात्राओं पर लगभग 258 करोड़ रुपये खर्च हुए. इन यात्राओं में जून 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा सबसे महंगी थी, जिस पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. खरगे ने सरकार से पूछा था कि पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं की…
पुणे. पुणे के पास एक निजी कंपनी की मिनी बस में आग लगने की घटना की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि असंतुष्ट चालक ने खुद वाहन में आग लगाई थी. इस घटना में निजी कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत हो गई थी. पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”जांच से पता चला है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी.” उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी चालक जनार्दन हंबरदेकर हाल में अपने वेतन में हुई कटौती से नाराज था. गायकवाड़ ने कहा कि उसका कुछ…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
