Author: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक सुदूर गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर टेकलगुड़ेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के अंदर स्थापित किया गया यह टावर आंतरिक क्षेत्र के कई गांवों को ‘सेलुलर कनेक्टिविटी’ प्रदान करेगा. टेकलगुड़ेम उन पहले स्थानों में से एक था, जहां अर्धसैनिक बल ने पिछले साल जनवरी में एक अग्रिम परिचालन शिविर स्थापित किया था, ताकि विशिष्ट माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा सकें और स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में विकास कार्यों में मदद…

Read More

भुवनेश्वर: बेटी से मिलने उसके घर जा रहे मां, पापा और उसके भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. ये पूरी घटना ओडिशा के केओंझर जिले की है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को केओंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के डोलिता चौक पर हुआ, जहां उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई. मृतकों की पहचान ऐबन प्रधान, मथामनी प्रधान और उनके बेटे मंगल प्रधान के रूप में हुई है. ये तीनों बाइक से अपनी विवाहित बेटी से मिलने जा रहे थे, जब यह भयानक दुर्घटना हुई. ट्रक…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं…

Read More

मुजफ्फरनगर: किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। टिकैत के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र ंिसह मलिक व अन्य लोगों ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका…

Read More

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर ंिसह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनय ंिसह को शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ंिसह ने कहा कि विनय ंिसह को होली के दौरान शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन उसने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता दिखाई।

Read More

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 15 मार्च 2025 को एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसे हिरानंदानी, पवई के एक लग्जरी होटल से चलाया जा रहा था। इस छापेमारी में पुलिस ने 60 वर्षीय श्यामसुंदर अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जो इस अवैध रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चार मॉडल्स को भी पकड़ा गया। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान नकदी, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं। बचाई गई महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए शेल्टर होम भेज दिया गया है। पुलिस ऐसे पहुंची रैकेट तक मुंबई पुलिस को गुप्त…

Read More

पाकिस्तान: ट्रेन हाइजैक पर पाक‍िस्‍तानी मिल‍िट्री की प्रेस कांफ्रेंस खत्‍म ही हुई थी क‍ि बलूच लिबरेशन आर्मी ने बड़ा कर द‍िया. पाक‍िस्‍तानी सेना ने कहा था क‍ि ट्रेन हाईजैक में 31 लोग मारे गए हैं, इनमें से 18 सैनिक हैं. अब बलूच विद्रोह‍ियों ने दावा क‍िया है क‍ि उन्‍होंने सभी 214 बंधकों को मार डाला है. इनमें ज्‍यादातर पाक‍िस्‍तानी सेना के जवान हैं. बलूच विद्रोहियों ने कहा, हमने पाकिस्तानी सेना को युद्ध बंदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. उनके ल‍िए जान बचाने का यह आख‍िरी मौका था. लेकिन हमेशा की तरह उन्‍होंने अहंकार द‍िखाया, जिद…

Read More

नयी दिल्ली. गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे 59 साल के व्यक्ति को बचाने की लिए उसकी 80 वर्षीय मां ने अपना गुर्दा देकर उसे नया जीवन दिया है. उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रोहिणी निवासी व्यवसायी राजेश ने अपनी मां दर्शना जैन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, ह्लमेरी मां ने मुझे दूसरा जन्म दिया.ह्व राजेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो साल पहले जब उन्हें गुर्दे की बीमारी का पता चला तो उनकी मां और बेटा दोनों गुर्दा दान करने के लिए आगे आए. चिकित्सा परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उनकी मां का गुर्दा प्रतिरोपण…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने भाषा को लेकर केंद्र के साथ बढ.ते विवाद के बीच, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट के ‘लोगो’ में भारतीय रुपये के देवनागरी लिपि वाले प्रतीक चिह्न की जगह एक तमिल अक्षर का उपयोग किया है. राज्य सरकार का यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत त्रि-भाषा फॉर्मूला के खिलाफ उसके अड़ियल रुख का संकेत देता है. तमिलनाडु सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने के बाद उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बीच राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत सरकार ने यह कदम उठाया है. प्रतीक चिह्न बदले जाने से राजनीतिक विवाद शुरू हो…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की एक घोषणा का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह असम एवं मिजोरम के दौरे पर जा रहे हैं तो उनका हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने का कार्यक्रम क्यों नहीं है? शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री असम और मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार देर रात जोरहाट पहुंचेंगे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “असम के मुख्यमंत्री ने अभी घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री 14 मार्च से असम और मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे.…

Read More