What's Hot
- ईडी की बड़ी कोयला छापेमारी: बड़ी बरामदगी, लेकिन प्रमुख संदिग्धों के भागने पर सवाल बरकरार – भारतीय पीएसयू
- व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में गुरु निभाते हैं अहम भूमिका: लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी – राष्ट्रवाणी
- जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में लाया गया झांसी मेडिकल कॉलेज – राष्ट्रवाणी
Author: atulpradhan
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के बीड जिले में जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने के प्रयास में पुलिसकर्मी अब बिना उपनाम वाली ‘नेम प्लेट’ लगाएंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के इस जिले में स्थित विभिन्न थानों और विभाग के अन्य कार्यालयों में इस तरह की लगभग 100 ‘नेम प्लेट’ वितरित की गई हैं। इससे पहले, जनवरी में बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने जातिगत पूर्वाग्रह को रोकने के उद्देश्य से अधिकारियों को एक-दूसरे को उनके उपनाम के बजाय पहले नाम से संबोधित करने का निर्देश दिया था। अधिकारी ने बताया…
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
कौशांबी: कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि ने बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी शनि को बुधवार को देवरिया में गिरफ्तार किया गया था और आज सुबह वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद करने…
भुवनेश्वर: पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में विवादास्पद पोलावरम बांध परियोजना को लेकर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) विधायकों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजद सदस्य आसन के समक्ष आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पोलावरम मुद्दे पर चर्चा कराने का उनका नोटिस विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने अस्वीकार कर दिया था।विपक्षी सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारे लगाए और सत्तारूढ़ पार्टी पर आंध्र प्रदेश में अपने राजनीतिक लाभ के लिए ओडिशा के हितों की बलि देने का आरोप…
नयी दिल्ली: फिल्म निर्माता कबीर खान का कहना है कि 2015 में आई अभिनेता सलमान खान अभिनीत उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए हर गुजरते साल के साथ दर्शकों का प्यार बढ़ता रहा है। इस साल जुलाई में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान ने हनुमान भक्त पवन की भूमिका निभाई थी, जिसकी मुलाकात पाकिस्तान की एक मूक लड़की मुन्नी से होती है, जो गलती से भारत में आ जाती है। फिल्म में मुन्नी की भूमिका हर्षाली मल्होत्रा ??द्वारा निभाई गई और फिल्म मुन्नी को पवन द्वारा सीमा पार उसके…
युक्रेन: राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए रूस के साथ चल रही जंग को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा, “हमें शांति की ओर, सुरक्षा की गारंटी की ओर बढ़ना चाहिए और हमें अपने लोगों को फ्री करना चाहिए. हम अपने साझेदारों के साथ जिस तरह भी मुमकिन हो पाए, तेजी से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.” जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारे साझेदारों की यह क्षमता है कि रूस धोखा देने के लिए नहीं बल्कि युद्ध को सच में खत्म करने के लिए तैयार है क्योंकि अभी,…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से दिल्ली लौट आए हैं. इस दौरे से भारत और मॉरीशस के रिस्ते विस्तारित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मॉरीशस दौरे के दौरान समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने स्थानीय मुद्राओं, जैसे भारतीय रुपया और मॉरीशस रुपया में व्यापार निपटान की सुविधा देने पर सहमति…
नयी दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो भी करती है सिर्फ चुनाव के लिए करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करती है। जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य प्रणीति ंिशदे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।कांग्रेस सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में लाया गया था और यह पार्टी नेता सोनिया गांधी की सोच पर आधारित थी। उन्होंने महाराष्ट्र में इस योजना के तहत पिछले दस साल से…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की संख्या में बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग करके होना चाहिए क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए। दुबे ने कहा कि यदि जरूरत हो तो झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर भी विचार किया जाए। लोकसभा में अक्सर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालीफाई किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में 246 पदों में से सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। वहीं, डिप्टी कलेक्टर के 7 और…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
