What's Hot
- ईडी की बड़ी कोयला छापेमारी: बड़ी बरामदगी, लेकिन प्रमुख संदिग्धों के भागने पर सवाल बरकरार – भारतीय पीएसयू
- व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में गुरु निभाते हैं अहम भूमिका: लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी – राष्ट्रवाणी
- जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में लाया गया झांसी मेडिकल कॉलेज – राष्ट्रवाणी
Author: atulpradhan
कोलकाता. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ”पाखंडी” करार दिया और कहा कि वह वोट के लिए हिंदू तथा मुस्लिम दोनों के ”तुष्टीकरण” की कोशिश कर रही हैं. चौधरी ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हुए दावा किया कि वह विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी की मुस्लिम विधायकों पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध का ह्लआनंदह्व ले रही हैं. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”विधानसभा में राज्य के भविष्य या शिक्षा, वित्त और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है.…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान ट्रेन हमले का प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख न कर भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ का आरोप लगाया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछे जाने पर शफकत अली ने कहा, ”पूरी घटना के दौरान आतंकवादी अफगानिस्तान-आधारित आतंकवादियों के साथ प्रत्यक्ष संपर्क में थे.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे आतंकवादी समूहों के लिए जमीन के…
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार का रुपये के चिन्ह को हटाने का कदम खतरनाक मानसिकता का संकेत है, जो देश की एकता को कमजोर करता है. उन्होंने यह भी कहा कि रुपये का चिन्ह मिटाकर द्रमुक न केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक को खारिज कर रही है, बल्कि एक तमिल युवा के रचनात्मक योगदान की भी अवहेलना कर रही है. तमिलनाडु सरकार ने भाषा को लेकर केंद्र के साथ बढ.ते विवाद के बीच, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट के ‘लोगो’ में भारतीय रुपये के देवनागरी लिपि वाले प्रतीक चिह्न की जगह एक…
नयी दिल्ली. तीन बार की पैरालंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लंबी कूद एथलीट वैनेसा लो ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री के अंतिम दिन टी61-64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत की पेरिस खेलों की पदक विजेता प्रीति पाल ने टी35-38 वर्ग 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता. भारत कुल 134 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा जिसमें 45 स्वर्ण, 40 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल रहे. ग्रां प्री में लगभग 150 भारतीयों ने भाग लिया था जबकि लगभग 100 अन्य 19 देशों से थे. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुछ शीर्ष सितारों में…
The post प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं appeared first on Navabharat News. नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष एवं उल्लास से भरा यह पावन-पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे. देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नयी उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों…
नयी दिल्ली. योग गुरु रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा ब्रांड का स्वामित्व रखने वाला धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे. बीमा कंपनी का यह अधिग्रहण 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया जाएगा. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का स्वामित्व अदार पूनावाला और राइजिंग सन होल्डग्िंस के पास है.कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण सौदे की जानकारी दी. इस अधिग्रहण के साथ ही हर्बल उत्पादों एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामान बनाने वाली पतंजलि आयुर्वेद के लिए साधारण बीमा कारोबार में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा.…
तिरुवनंतपुरम. महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने को लेकर बृहस्पतिवार को पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जो कथित तौर पर आरएसएस-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं. पुलिस के अनुसार संघ परिवार से कथित रूप से जुड़े लोगों के एक समूह ने बुधवार शाम नेय्याट्टिनकारा में एक समारोह के अंत में तुषार गांधी के खिलाफ नारे लगाए. पुलिस के अनुसार इन लोगों की मांग थी कि तुषार गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ दिया गया अपना बयान वापस लें. पुलिस ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने और गलत…
नयी दिल्ली. फिल्मों में होली के दृश्यों और गीतों को भी सालों से अलग-अलग रंग में प्रस्तुत किया जाता रहा है और इसके माध्यम से सिनेमा भावनाओं के इंद्रधनुष को दर्शाने वाला सशक्त माध्यम रहा है. साल 1959 में आई फिल्म ‘नवरंग’ के ‘जा रे हट नटखट..’ से लेकर 1993 की फिल्म ‘डर’ तक होली के गीतों में उत्साह, उमंग से लेकर डर और संघर्ष की भावनाओं को दर्शाया गया है. साल 2013 की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ‘बलम पिचकारी’ की धुन पर जोश से नाचते हैं जो आज होली मनाते लोगों के…
नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने बुधवार को कहा कि उन्हें यह बहुत दिलचस्प लगा कि लोग उनसे 2007 में आई उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘सीक्वल’ के बारे में पूछ रहे हैं, खासकर तब जब फिल्म के मुख्य कलाकार शाहिद कपूर और करीना कपूर खान आईफा के मंच पर एक साथ नजर आए.. शाहिद और करीना पिछले सप्ताह जयपुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार के 25वें संस्करण के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए थे.. इस समारोह में शाहिद और करीना को एक साथ देखकर उनके कई प्रशंसकों ने अली की फिल्म में अपने…
मुंबई. अभिनेता आमिर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह हिंदू महाकाव्य महाभारत के बड़े पर्दे पर रूपांतरण के लिए एक टीम बना रहे हैं. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले यहां आयोजित एक समारोह के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में जानकारी साझा की. अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ह्लहमने अभी लेखन प्रक्रिया शुरू की है. हम एक टीम बना रहे हैं. हम अब भी चीजों को अंतिम रूप दे रहे हैं, तो देखते हैं कि यह कैसे होता है.ह्व महाभारत का बड़े पर्दे पर रूपांतरण आमिर का लंबे समय से सपना रहा है, जिन्होंने…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
