Author: atulpradhan

नयी दिल्ली: गुजरात के खावड़ा में स्थापित किए जा रहे अक्षय ऊर्जा संयंत्र के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रश्नकाल में सरकार से पूछा कि क्या खावड़ा में लगाए जा रहे संयंत्र के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रोटोकॉल में कोई ढील दी गई है? उन्होंने कहा, ‘‘खावड़ा (गुजरात) में एक बहुत बड़ा अक्षय ऊर्जा संयंत्र लगाया जा रहा है। यह भारत पाकिस्तान सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में है।’’ तिवारी ने पूरक प्रश्न में सरकार से पूछा, ‘‘सरकार…

Read More

पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से बुधवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस आए हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरों साझा करते हुए लिखा, ‘‘मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ के साथ अच्छी बैठक हुई।’’ उन्होंने इसके तुरंत बाद मॉरीशस में विपक्ष के नेता एवं सांसद लेसजॉन्गार्ड से मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमने भारत-मॉरीशस मित्रता को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचारों का…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार होली से पहले और रमजान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की। एक बयान के मुताबिक, इस रकम का स्थानांतरण लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि सभी तरह के अवैध कोयला खनन को रोकना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जिसमें ‘‘रैट-होल’’ भी शामिल है। साथ ही, केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि वह कोयला खदानों में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है। असम में एक कोयला खदान में कथित तौर पर ‘‘रैट-होल’’ खनन से संबंधित हाल में हुई दुर्घटना और लोगों की जान जाने के बारे में एक सदस्य के पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में कहा कि उन्होंने…

Read More

हरियाणा: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के हाथ नगरीय निकाय चुनाव में भी खाली रहे। मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अनूठी जैव विविधता के साथ भारत का नया यूनेस्को धरोहर दावेदार बन गया है। इस उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि कांगेर घाटी की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्त्व ने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।उनके मुताबिक, दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेंसिग लीग (आईएसआरएल)’ के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। पिछले साल अपने शुरूआती सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स के परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली इस लीग ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी छवि और व्यापक लोकप्रियता लीग के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव लायेगी। यह साझेदारी आईएसआरएल जैसे मुख्यधारा के मनोरंजक खेल को नये युग में ले जायेगी। सलमान ने लीग से जुड़ने पर कहा, ‘‘ मैं उस चीज का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं जिसे (मोटरसाइकिल…

Read More

मुंबई: ‘लीवा मिस दिवा कॉस्मो- 2024’ प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली विप्रा मेहता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह कभी बॉलीवुड में कदम रखेंगी तो पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगी। राजस्थान के उदयपुर की निवासी मेहता ने पिछले सप्ताह ‘लीवा मिस दिवा 2024’ के फाइनल में यह खिताब जीता था और वह पहले से ही सात राजस्थानी फिल्मों और दो धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ऐश्वर्या राय एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं…1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने के…

Read More

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हाइजैक की गई ट्रेन में अब भी कई लोग बंधक बने हुए हैं। ट्रेन को हाइजैक हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है और बंधकों को बचाने के लिए पाकिस्तान की सुरक्षा बलों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने ऑपरेशन में अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 155 बंधकों को मुक्त कर लिया गया है। इस दौरान,27 विद्रोही भी मारे गए हैं। अब तक 155 बंधकों को बचाया नए अपडेट के अनुसार, 155 बंधकों को सुरक्षित रूप से…

Read More

कौशांबी: कौशांबी जिले के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ंिसह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत…

Read More