What's Hot
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी
Author: atulpradhan
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कथित तौर पर ंिहदी थोपने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आश्चर्य जताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर भारत के राज्यों के लोगों को तमिल या अन्य दक्षिण भारतीय भाषाएं सिखाने के लिए संस्थान स्थापित करने में मदद क्यों नहीं की। ‘ंिहदी थोपे जाने का विरोध’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में स्टालिन ने कहा कि ‘गूगल ट्रांसलेट’, ‘चैट (जीपीटी)’ और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी तकनीक लोगों को भाषा संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद…
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों में कथित हस्तक्षेप की जांच में इंटरपोल जैसी एजेंसियों की मदद ले सकती है, जिसके कथित तौर पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी के साथ संबंध हैं। हालांकि, शर्मा ने कहा कि जांच अभी शुरूआती चरण में है और उन्होंने मामले में घटनाक्रम के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहले ही सूचित कर दिया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मामला बहुत संवेदनशील है। मैंने गृह मंत्री को इस मुद्दे के…
मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांग लेना चाहिए था। उन्होंने मुंडे के इस्तीफे में देरी के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। राउत ने पत्रकारों से कहा कि सरपंच संतोष देशमुख के साथ हुई बर्बरता की तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ते दबाव और जन-आक्रोश भड़कने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो को परेशान करने…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन के प्रवेश द्वार पर एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति जताई और सदस्यों से इस तरह की हरकतों को रोकने और सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक सदस्य ने पान मसाला खाकर उसे थूका है। उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि वह सदस्य कौन हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध है, लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उनका नाम नहीं लेना चाहता, क्योंकि मेरा किसी का…
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ हालांकि, पुलिस ने आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार…
नयी दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि आने वाले वर्षों में परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने की प्रासंगिकता बढ़ेगी। उन्होंने आईजीपीसी – आईआईएमए वार्षिक स्वर्ण और स्वर्ण बाजार सम्मेलन 2025 में कहा कि सोना न केवल मूल्य के रूप में, सांस्कृतिक और धार्मिक उद्देश्यों के रूप में, बल्कि एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो विविधीकरण तंत्र के रूप में भी प्रासंगिक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कि दुनिया मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक गैर-प्रणाली से अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो जाती, तब तक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने का महत्व बना…
दुबई: पूर्व खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले वरूण चक्रवर्ती की तारीफ की है और रवि शास्त्री ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उसे खिलाना चाहिये। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड पर आखिरी ग्रुप मैच में 44 रन से मिली जीत में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर आईसीसी द्वारा डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ मैं उससे काफी प्रभावित हूं। टीम प्रबंधन को पूरे अंक जाते हैं जिसने उसे उतारने का फैसला लिया। बीच के ओवरों में वह विकेट दिलाने वाला गेंदबाज है।’’ उन्होंने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। नई परंपरा की शुरुआत अब…
कोझिकोड: केरल के थमारास्सेरी में दसवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या पूरी योजना के साथ की गई थी। यह बात पुलिस ने सोमवार को कही। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘छात्रों के व्हाट्सऐप ग्रुप की बातचीत से स्पष्ट होता है कि हमला पूर्व नियोजित था।” उन्होंने कहा कि हमले के बाद आरोपी छात्रों की मनोवैज्ञानिक स्थिति का भी आकलन किया जाना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए छात्रों के घरों की तलाशी ली गई है और उनके मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप ग्रुप और इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच…
रायपुर. यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी. इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही. साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
