राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं. इस परिस्थितियों को लेकर आज मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है तो जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए. एक दिवसीय दिल्ली प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे. विश्व के सबसे बड़े दशरा पर्व ‘बस्तर दशहरा’ में अहम भूमिका निभाने वाले मांझी, चालकी और मुड़िया जनजाति के लोगों की राष्ट्रपति मुर्मु के साथ मुलाकात होगी. इस दौरान वह भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष बनोरा आश्रम में पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेने जाते हैं. पावन स्थल पर 30 से ज्यादा वर्षों से पूज्य श्री संत नारायण तपस्या में लगे हैं, उनका भी आशीर्वाद लेते हैं.
Trending
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी

