What's Hot
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी
- आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की. यह टीम का तीसरा चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब है. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा. आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है. ” उन्होंने कहा, ”खिलाड़ियों…
भुवनेश्वर. बिना किसी वैध दस्तावेजों के भारत में यात्रा करने के आरोप में रविवार को दस बांग्लादेशियों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) रबी नारायण सत्पथी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर की. उन्होंने कहा, “वे पासपोर्ट, वीजा या किसी वैध यात्रा दस्तावेज के बिना यात्रा कर रहे थे.” उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने (आरोपियों ने) बताया कि वे असम के धुबुरी…
कोप्पल कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराज तंगदागी ने रविवार को कहा कि कोप्पल जिले में पर्यटक से दुष्कर्म के मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे बृहस्पतिवार रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई. तंगदागी ने कहा कि अपराध में तीन व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से दो को आठ मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरे आरोपी को रविवार को पकड़ा गया. कोप्पल जिले के प्रभारी…
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी. केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. विधायकगण सर्वधरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है. स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं. संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं. दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं. दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया. मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
हैदराबाद. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि ऐसे समय में जब भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है, देश अपनी युवा पीढ़ी की ऊर्जा को मधुमेह, मोटापे और अन्य बीमारियों के कारण बर्बाद नहीं होने दे सकता.उन्होंने कहा कि ये तीनों समस्याएं महामारी के रूप में फैल रही हैं. उन्होंने यहां ‘डायबिटीज इन प्रेगनेंसी स्ट्डी ग्रुप ऑफ इंडिया’ (डीआईपीएसआई) के वार्षिक सम्मेलन के इतर पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटापे के खतरे के बारे में कई बार बात की है. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने…
जयपुर. फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने घटते वजन से संबंधित सवालों का आखिरकार जवाब देते हुए कहा कि इसका कारण उनका स्वस्थ रहना है. सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जौहर का घटता वजन काफी चर्चा का विषय रहा है. कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता भी जाहिर की है. शनिवार रात को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) डिजिटल पुरस्कार 2025 के ‘ग्रीन कार्पेट’ पर करण से पूछा गया कि उनके वजन घटाने का राज क्या है. फिल्म निर्माता ने संवाददाताओं को इसका जवाब देते हुए कहा, ”यह स्वस्थ रहना है. अच्छा खाना, व्यायाम करना और…
मुंबई. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने के आरोपी 15 वर्षीय किशोर और उसके परिवार पर मामला दर्ज होने के कुछ सप्ताह बाद, उन्होंने दावा किया है कि किशोर पढ़ाई के लिए मदरसे में जाता था और उसकी क्रिकेट खेलने या मैच देखने में कोई रुचि नहीं थी. मालवण के तारकरली रोड इलाके में 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर लड़के, उसके पिता (जो कबाड़ के कारोबारी हैं) और उसकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले में दंपति…
चेन्नई: अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के. एस. विजयकुमार को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से हटा दिया।विजयकुमार के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब उन्होंने त्रि-भाषा नीति का कथित तौर पर समर्थन किया था और इस संबंध में भाजपा के अभियान के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए थे। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में पलानीस्वामी ने कहा कि तिरुवल्लूर उत्तर जिले से संबंध रखने वाले विजयकुमार ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ काम किया। इसमें कहा…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
