What's Hot
- चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस
- चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी! इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची – राष्ट्रवाणी
- ट्रेन के सफर में शोर मचाने वालों की खैर नहीं! जुर्माने से लेकर जेल तक की आ सकती है नौबत, पढ़ें रेलवे के नए नियम – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, सीने में दिखने वाले इन बदलावों को कभी न करें अनदेखा – राष्ट्रवाणी
- किताब पढ़कर ज्ञान नहीं, भड़ास निकाल रहे हैं अब लोग! सोशल मीडिया पर छाया ‘हेट रीडिंग’ का नया ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- दिवाली की सफाई में महंगे क्लीनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से करें क्लीनिंग – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
कोच्चि: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार भारत को 2047 तक 30000-35000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यहां केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (आईकेजीएस) में निवेशकों को आर्किषत करने का प्रयास किया और कहा कि वे जल्द ही बहरीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करेंगे। गोयल ने कहा कि देश में ‘‘‘ विकास, प्रगति और आर्थिक अवसरों के लिए बेजोड़ अवसर हैं।’’ मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘हम सभी राज्यों के साथ मिलकर…
नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन पर जारी विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा और उन पर ‘राजनीतिक एजेंडे को बनाए रखने के लिए प्रगतिशील सुधारों को खतरे में डालने’ का आरोप लगाया। प्रधान ने स्टालिन को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर छात्रों के हितों के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उन्हें लाभ होगा। शिक्षा मंत्री स्टालिन द्वारा बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए पत्र का जवाब दे रहे…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और इस गति को बनाए रखने के लिए हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व का विकास समय की मांग है। राजधानी के भारत मंडपम में ‘स्कूल आॅफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (सोल) सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संस्थान केवल एक विकल्प नहीं हैं, बल्कि आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ आयोजन ऐसे होते हैं, जो हृदय के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण…
वाराणसी: वाराणसी के मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप रास्ते में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक नंबर प्लेट वाली क्रूजर जीप रास्ते में खड़े एक खड़े ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप…
भुवनेश्वर: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलटने से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे नहर में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाघमारी इलाके के विवेकानंद हाई स्कूल के छात्र खमारा साही के नागा नारायण हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे थे कि तभी तेज गति…
नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को शुक्रवार सुबह यहां सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता को बृहस्पतिवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने कहा कि वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में थीं।
नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया और उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में रही लेकिन दोनों ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का कभी समाधान नहीं किया। रेखा ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना को पारित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने बृहस्पतिवार को छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। गुप्ता ने आरोप…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपना वह आदेश वापस ले लिया जिसमें पुलिस को ‘गैंगस्टर’ अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ जांच 10 दिन के भीतर पूरी करने को कहा गया था। न्यायालय ने इसके बजाय पुलिस से यह जानना चाहा कि क्या उनके खिलाफ कोई जांच लंबित है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर ंिसह की पीठ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है। इससे पहले अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और उत्तर प्रदेश…
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत 25 फरवरी को यह तय करेगी कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और अन्य से संबंधित ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को शुक्रवार को मामले में फैसला सुनाना था, लेकिन कुछ ंिबदुओं पर सीबीआई का स्पष्टीकरण सुनने के बाद उन्होंने मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायाधीश ने 30 जनवरी को आरोपपत्र में दर्ज आरोपों के संबंध में कुछ ंिबदुओं पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कुछ प्रश्न पूछे थे। यह प्रश्न न्यायाधीश ने सीबीआई के…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को राज्य में विदेशी फंड प्राप्त करने वाले एनजीओ की जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह की सहायता का उपयोग धर्मांतरण सहित अवैध गतिविधियों में नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार देर शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से साय ने कहा, “कई एनजीओ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए विदेशों से सहायता (धन)…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
