लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली: दिल्ली में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री साय भी शामिल हुए। बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद और पूर्व सांसद, एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता का बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास बड़ी मात्रा में होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचे।

Read More

नयी दिल्ली: रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के शिरकत करने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ”हमने 25 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया है।” उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था…

Read More

UP Budget 2025-26 News Live in Hindi: योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रही है। सदन में वित्तमंत्री ने योगी सरकार का रोडमैप रखा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आठ लाख, आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पढ़ा शेरवित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी ने एक तपोनिष्ठ कर्मयोगी की तरह प्रदेश के विकास के लिए काम किया है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा ‘सरकार अपने मिशन को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध’वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार…

Read More

कीव. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहेंगे, लेकिन इस बैठक को ”सार्थक” बनाने के लिए तैयारियां की जानी चाहिए. पुतिन ने टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में कहा, ”मैं एक बैठक करना चाहूंगा, लेकिन इसकी तैयारी इस तरह से करनी होगी कि इससे नतीजे सामने आएं.” उन्होंने कहा कि ट्रंप से मिलकर उन्हें ”खुशी” होगी. पुतिन ने मंगलवार को सऊदी अरब के रियाद में वरिष्ठ रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की सराहना की और कहा कि दोनों पक्ष बिगड़े हुए राजनयिक संबंधों को बहाल करने…

Read More

रायपुर. अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है. इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में किया जाएगा. बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ, यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि आशा, एकता और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है. अबूझमाड़, जो…

Read More

मुंबई. छह साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे और उनका कहना है कि वह बच्चे की तरह क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं . भारत को वनडे विश्व कप (2011) , टी20 विश्व कप (2007) और चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) खिताब दिलाने वाले 43 वर्ष के पूर्व कप्तान ने आखिरी बार जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था . आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हैं और पांच साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने के कारण अब वह ‘अनकैप्ड’…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर सुनवाई के दौरान बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया गया कि किसी छात्र को डिग्री प्रदान करना निजी नहीं, बल्कि सार्वजनिक कार्य है, जो सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे में आता है. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शादान फरासत ने आरटीआई आवेदक इरशाद का प्रतिनिधित्व करते हुए दलील दी कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) निस्संदेह आरटीआई अधिनियम के तहत एक ”सार्वजनिक प्राधिकरण” है और डिग्री के बारे में जानकारी देने पर आवेदक के अधिकार या इरादे के आधार पर विवाद नहीं किया जा सकता है. यह…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, देव आस्था और परंपरा का प्रतीक नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र का ऐतिहासिक माता मावली मेला आज श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ. पांच दिवसीय मेले की शुरूआत माता मावली मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और परघाव (देवताओं के स्वागत की परंपरा) के साथ हुई. आसपास के गांवों से आए स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली और छत्र के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. मेला स्थल पर पहुँचकर ढाई परिक्रमा की रस्म पूरी की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. मेला स्थल पर माता मावली, कोट गुड़ीन, शीतला…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से कहा कि वह राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता के बारे में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा गृह मंत्रालय को दिए गए अभ्यावेदन की स्थिति से अवगत कराए. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने अगली सुनवाई 26 मार्च के लिए निर्धारित की. अदालत ने विशेष रूप से याचिका में संलग्न दस्तावेज को ध्यान में रखने को कहा, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के विदेशी प्रभाग द्वारा प्रतिवादी संख्या 2 (राहुल गांधी) को जारी किया गया 29 अप्रैल, 2019 का एक पत्र है. स्वामी ने…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि संगम का जल स्नान और आचमन दोनों के योग्य पाया गया है. उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए खासतौर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में शून्यकाल में समाजवादी पार्टी के सदस्यों की कार्यस्थगन की मांग (नियम-56 के तहत सदन की कार्यवाही रोक कर चर्चा कराने की मांग) के दौरान आरोपों का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा,”उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड…

Read More