Author: atulpradhan

ढाका. बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को पिछले वर्ष जुलाई में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए ”मानवता के विरुद्ध अपराधों” के लिए सोमवार को एक विशेष न्यायाधिकरण द्वारा उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई. महीनों तक चले मुकदमे के बाद अपने फैसले में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने 78 वर्षीय अवामी लीग नेता को हिंसक दमन का “मास्टरमाइंड और प्रमुख सूत्रधार” बताया, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. इसी प्रकार के आरोपों में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को भी मृत्युदंड की सजा सुनाई गई. पिछले…

Read More

नयी दिल्ली. प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का पहला चरण लगभग पूरा होने वाला है और इसमें अमेरिकी बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों के अलावा भारतीय वस्तुओं पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क का समाधान भी शामिल होगा. एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अमेरिका ने भारत पर 25 शुल्क और रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाली भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है. अधिकारी ने कहा, ”हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसके दो चरण हैं.…

Read More

रायपुर. बस्तर में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है. ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से तेजी से जोड़ा जा रहा है. प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह बस्तर को भी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है. प्रदेश सरकार ने लगभग दो वर्षों की अल्पावधि में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया है तथा छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री साय ने आज कोण्डागांव में गाड़ा समाज द्वारा आयोजित बूढ़ादेव महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर…

Read More

अबुजा. अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक हाई स्कूल पर बंदूकधारियों ने सोमवार सुबह हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल अपहरण की नवीनतम घटना में स्कूल का एक कर्मचारी मारा गया तथा एक अन्य घायल हो गया. उसने बताया कि केब्बी राज्य के बोर्डिंग स्कूल से अपहरण की इस घटना की जिम्मेदारी अब तक किसी समूह ने नहीं ली है. पुलिस के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हुई और लड़कियों को उनके छात्रावास से अगवा किया गया. पुलिस…

Read More

नयी दिल्ली. गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का प्रीमियर होगा. फिल्म निर्माता और अभिनेता जॉन अब्राहम ने उच्चतम न्यायालय से दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने के आदेश की समीक्षा करने का आग्रह किया था, जिसके बाद फिल्म के प्रीमियर की घोषणा की गयी. यह फिल्म एक वृत्तचित्र होगी, जिसमें साइबेरियाई हस्की, ओस्लो और प्रोटेक्टेरा इकोलॉजिकल फाउंडेशन की संस्थापक पूजा आर. भाले के बीच असाधारण दोस्ती को दर्शाती है. अब्राहम ने एक बयान में कहा, “जानवरों को हमारी जरूरत नहीं है. हमें उनकी ज्यादा जरूरत है,…

Read More

नयी दिल्ली. अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी शुल्क के प्रभाव के कारण अक्टूबर में भारत का निर्यात 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब डॉलर रह गया. वहीं सोने के आयात में उछाल के कारण व्यापार घाटा ब­ढ़कर 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सोना, चांदी, कपास कच्चा/अपशिष्ट, उर्वरक और सल्फर की अधिक आवक के कारण देश का आयात 16.63 प्रतिशत ब­ढ़कर 76.06 अरब डॉलर हो गया. व्यापार घाटा सितंबर में ब­ढ़कर 31.15 अरब डॉलर रहा था. सोने का आयात अक्टूबर में लगभग 200 प्रतिशत ब­ढ़कर 14.72 अरब डॉलर हो गया, जबकि चांदी…

Read More

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉडीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध अस्पताल में लोगों को अविलंब स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, रीएजेंट एवं कंज्यूमेबल की खरीदी तथा आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था स्वशासी मद से करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये. स्वास्थ्य मंत्री ने स्वशासी सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल में किसी भी मरीज को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में विलंब नहीं होना चाहिए.…

Read More

ढाका/नयी दिल्ली. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल को तुरंत प्रत्यार्पित करने का सोमवार को भारत से आग्रह किया. बांग्लादेश ने यह अनुरोध हसीना को ”मानवता के विरुद्ध अपराध” के लिए उनकी अनुपस्थिति में एक विशेष न्यायाधिकरण द्वारा मौत की सजा सुनाये जाने के कुछ घंटे बाद किया. सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह इन दोनों दोषियों को तत्काल बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंप दे.” मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच…

Read More

अमृतसर. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने सोमवार को गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर आधारित एनीमेशन फिल्म ‘हिंद दी चादर’ के निर्माता से धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इसे रिलीज नहीं करने का अनुरोध किया. एसजीपीसी का दावा है कि इसमें ‘सिख सिद्धांतों, इतिहास और उसके समग्र चित्रण से संबंधित कई कमियां’ हैं. ‘हिंद दी चादर’ नौवें सिख गुरु के जीवन पर बावेजा मूवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई एनीमेशन फिल्म है. यह 21 नवंबर को रिलीज होगी. एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नान ने एनीमेशन फिल्म के निर्माता और निर्देशक से सिख भावनाओं को देखते हुए…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रमुख रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग जनवरी तक सरलीकृत आयकर अधिनियम, 2025 के तहत आईटीआर फॉर्म और नियमों को अधिसूचित कर देगा. यह अधिनियम एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य नए कानून के तहत अनुपालन को आसान बनाने के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म को सरल रखना है. नया कानून छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा. भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में करदाताओं के ‘लाउंज’ का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत…

Read More