Author: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ में पिछले 16 दिन में राज्य के सीमावर्ती जिलों से अवैध रूप से लाए गए 19 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने से पहले ही अवैध तरीके से आने वाले धान पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कुल 19,320 क्विंटल धान जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बार छत्तीसग­ढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने अवैध परिवहन के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले…

Read More

नयी दिल्ली/हैदराबाद/जेद्दा. सऊदी अरब में मदीना के पास एक बस और तेल टैंकर की टक्कर में उमरा यात्रा पर गए 42 भारतीय जायरीनों समेत 44 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर तेलंगाना के हैं. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने हालांकि प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि हादसे में 45 लोगों की मौत हुई है.सऊदी अरब में स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक भारतीय बच गया है और उसका इलाज किया जा रहा है. पता चला है कि बस में सवार दो…

Read More

नयी दिल्ली. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीन दिन में दुनिया भर के ‘बॉक्स ऑफिस’ पर अपनी कमाई का 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म में आर. माधवन भी हैं. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ का ‘सीक्वल’ है. अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हुई. ‘दे दे प्यार दे’ की कहानी 50 वर्षीय अमीर व्यक्ति आशीष (देवगन) के ईद-गिर्द घूमती है, जो अपने…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने यह सबक सिखाया है कि सरकार से लोगों की आकांक्षाएं बहुत अधिक हैं और वे अच्छी नीयत वाले राजनीतिक दलों पर भरोसा करते हैं. मोदी ने छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान देते हुए कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें, उनका प्राथमिक ध्यान विकास पर होना चाहिए. मोदी ने कहा, ”बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर भारत के लोगों की ऊंची आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को लेकर एक सबक सिखाया है. भारत के लोग आज उन राजनीतिक दलों…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने और मेडिकल शिक्षा को आधुनिक मानकों पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती की बड़ी घोषणा की है. राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विषयों में बड़ी संख्या में पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं. राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया…

Read More

नयी दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी निकोले पेत्रुशेव ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. जानकारी के मुताबिक बातचीत मुख्यत? अगले महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर केंद्रित रही. पत्रुशेव ने भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता से भी मुलाकात की. रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए पांच दिसंबर के आसपास भारत आने की उम्मीद है. शिखर सम्मेलन से द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा…

Read More

अमरावती. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने फिल्म पायरेसी नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने पर हैदराबाद पुलिस को सोमवार को बधाई दी. तेलंगाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार किया था और उसने विदेश से अपनी वेबसाइट पर फिल्मों के पायरेटेड संस्करण कथित तौर पर अपलोड किए थे, जिससे फिल्म निर्माताओं को काफी नुकसान हुआ.अधिकारियों ने बताया कि रवि को भारत लौटने पर हिरासत में लिया गया. कल्याण ने कहा कि फिल्म निर्माण में ‘भारी भरकम राशि और रचनात्मकता लगती है, लेकिन पायरेसी गिरोह रिलीज के दिन ही फिल्में ऑनलाइन अपलोड कर देते हैं, जिससे फिल्म…

Read More

 जांजगीर-चांपा  जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार हो गया। फरार आरोपी का नाम महावीर कंवर बताया जा रहा है, जो दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन साल से फरार था। बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी महावीर कंवर को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल वारंट पर उसे भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी की…

Read More

मैं सभी राज्यों से कहना चाहता हूं कि बिहार के नतीजे बताते हैं कि लोग किस तरह की सरकार चाहते हैं, सभी को केवल विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी. दुनिया भारत के विकास मॉडल को ‘उम्मीद के मॉडल’ के रूप में देख रही है : प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक अस्थिरता के बावजूद हमारी जीडीपी लगभग सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है; भारत न केवल एक उभरता हुआ बाजार है, बल्कि एक उभरता हुआ मॉडल भी है: प्रधानमंत्री मोदी. आज का भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए व्यग्र है, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वह तेजी से आगे…

Read More

हैदराबाद. ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सोमवार को लगातार तीसरे आईपीएल सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया. सनराइजर्स ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कमिंस की तस्वीरों के साथ कप्तान के रूप में उनकी भूमिका की पुष्टि की लेकिन इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी. कमिंस पीठ की चोट के कारण पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं लेकिन उनके ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे मैच में खेलने की उम्मीद है. स्टीवन स्मिथ 21 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया…

Read More