Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने धौला कुआं में हुई दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू कार चालक आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत बुधवार को 27 सितंबर तक ब­ढ़ा दी. इस दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी घायल हो गई थीं. न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग ने महिला की न्यायिक हिरासत ब­ढ़ा दी. अदालत ने आरोपी की ओर से दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है. इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी. अदालत में महिला की जमानत याचिका…

Read More

पटना. पटना उच्च न्यायालय ने कांग्रेस को उसके सोशल मीडिया खातों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का कृत्रिम मेधा (एआई) जनित वीडियो हटाने का बुधवार को निर्देश दिया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पीबी बैजंत्री ने अधिवक्ता विवेकानंद सिंह और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया. इस याचिका में संबंधित वीडियो को “अपमानजनक” बताते हुए दलील दी गई थी कि यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत राजनीतिक दलों पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन है. केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत…

Read More

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कुल 18 लाख रूपए के नौ इनामी नक्सलियों समेत समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो एरिया कमेटी सदस्य सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर (41) और धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सुदरेन और धोबा के सिर पर पांच-पांच लाख रूपए का इनाम है. वहीं दो नक्सलियों के सिर पर दो-दो लाख रूपए, तीन नक्सलियों के…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह अपने जन्मदिन पर देश-विदेश से मिली अनगिनत शुभकामनाओं, आशीर्वाद और स्नेह संदेशों से अभिभूत महसूस कर रहे हैं. उन्होंने ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ काम करते रहने का संकल्प भी लिया. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोगों की असंख्य शुभकामनाएं और उनकी तरफ से जताया गया भरोसा उन्हें बहुत ताकत देता है. उन्होंने कहा कि वह इसे न केवल अपने लिए, बल्कि उस काम के लिए भी एक आशीर्वाद के रूप में देखते हैं,…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे. इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रूपकुमारी चौधरी, विधायक इन्द्रकुमार साहू और रोहित साहू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी. रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा. ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा. राजधानी आने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से उपयोगी होगी. इसके साथ ही इस नई…

Read More

लुधियाना. पंजाब में 75 वर्षीय ब्रिटेन के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) से शादी करने आई भारतीय मूल की 71 वर्षीय अमेरिकी महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला की अमेरिका के सिएटल से यहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद इस साल जुलाई में हत्या कर दी गयी थी. यह घटना हाल ही में तब सामने आई, जब लुधियाना पुलिस ने महिला के लापता होने के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में संदिग्धों के नाम दर्ज किए. पुलिस ने बताया कि रुपिंदर कौर पंधेर मूल रूप से…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज निमोरा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने केन्द्र में पंजीकृत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उन्हें गोद में उठाकर दुलारा और उनके लिए संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका की सराहना केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे अन्य राज्यों के लिए…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बैंगलोर, अहमदाबाद और कलकत्ता दुनिया के शीर्ष 100 बी-स्कूलों में शामिल हो गए हैं. क्यूएस ग्लोबल एमबीए, ऑनलाइन एमबीए और बिजनेस मास्टर रैंकिंग 2026 के तहत यह आंकड़े दिए गए. लंदन स्थित क्यूएस ने एक बयान में कहा, ”भारत में इस वर्ष 14 संस्थान रैंकिंग में हैं और इनमें से तीन संस्थान दुनिया के शीर्ष 100 में शामिल हैं.” ”आईआईएम बैंगलोर 52वें स्थान पर है जो पिछले बार की तुलना में एक स्थान ऊपर बढ.ा है, आईआईएम अहमदाबाद 58वें स्थान पर आ गया है जो पिछले बार की तुलना में दो स्थान आगे है…

Read More

जांजगीर चांपा शराब पीने से दो युवकों की मौत की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली. एसपी विजय कुमार पांडेय ने आज मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दो आरोपी शराब कोचिया भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार किया है. दोनों ने शराब में सुहागा मिलाकर सूरज और मनोज कश्यप को बेचा था, जिसे पीने के बाद दोनों युवकों की मौत हुई थी. एसपी ने बताया शराब पीकर आए दिन विवाद करने से परेशान होकर आरोपी सुरेंद्र टंडन ने हत्या की साजिश रची थी और अपने चचेरे बड़े भाई के साथ मिलकर वारदात…

Read More

अब तक 58,500 आवेदन, 6,500 स्थापना व 17,000 स्थापना प्रक्रियाधीन हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर तेजी से बढ़ रहा आकर्षण सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले लोग चाहने लगे आत्मनिर्भरता रायपुर,  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं, जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी…

Read More