Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को सराहा, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई
Entertainment

ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को सराहा, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को सराहा, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अभिनेता ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की नई जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि फिल्म की सिनेमाई महत्वाकांक्षा ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा, हालांकि वह इसमें दिखाई गई “राजनीति से असहमत” हैं. ‘धुरंधर’ जासूसी थ्रिलर है जो पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन व पटकथा लेखन आदित्य धर ने किया है. रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म भू-राजनीतिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित गोपनीय खुफिया अभियानों की कहानी पेश करती है.

ऋतिक रोशन ने बुधवार को साझा एक विस्तृत नोट में ‘धुरंधर’ को कहानी कहने का अच्छा उदाहरण बताया. उन्होंने लिखा, “मुझे सिनेमा से प्यार है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो कहानी को खुद पर हावी होने देते हैंङ्घ. ‘धुरंधर’ इसका उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका शानदार है. यह सिनेमा है.” अभिनेता ने कहा कि फिल्म में दर्शाए गए राजनीतिक रुख से असहमत होने के बावजूद वह इसके शिल्प की सराहना करते हैं. उन्होंने लिखा, “मैं इसकी राजनीति से असहमत हो सकता हूं और इस पर बहस कर सकता हूं कि फिल्मकार होने के नाते हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं, लेकिन एक छात्र के तौर पर मैंने इससे बहुत कुछ सीखा. कमाल है.” ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं. पांच दिसंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर आॅनलाइन भी खूब बहस छिड़ी है, कई समीक्षाओं में इसे “पाकिस्तान-विरोधी” और प्रचारवादी स्वर वाली फिल्म बताया गया है.

बृहस्पतिवार सुबह ऋतिक रोशन ने एक और पोस्ट साझा किया और लिखा कि ‘धुरंधर’ अभी भी उनके दिमाग से नहीं उतर रही है. उन्होंने कहा, “अब भी ‘धुरंधर’ दिमाग से नहीं जा रही. आदित्य, आप कमाल के फिल्म निर्माता हैं.” ऋतिक ने कलाकारों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की. उन्होंने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और राकेश बेदी के अभिनय का विशेष उल्लेख किया.

उन्होंने लिखा, “रणवीर सिंह — शांत से प्रचंड तक, क्या सफर और कितनी निरंतरता. अक्षय खन्ना हमेशा मेरे पसंदीदा रहे हैं. माधवन, वाह, अद्भुत गरिमा और दमखम. राकेश बेदी आपने जो किया वह असाधारण था— कमाल का अभिनय.” फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, ‘धुरंधर’ का पार्ट-2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगा. ऋतिक रोशन ने कहा कि वह “इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट भारत में एआई परिवेश को लेकर प्रतिबद्ध, बुनियादी ढांचे में कर रही निवेश: सत्य नडेला
Next Article अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद छात्रों का वापस भारत और चीन जाना ‘शर्मनाक’ : ट्रंप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.