लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ शादी कर ली है. खान ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने विवाह की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों नजर आ रहे हैं. उन्होंने ‘कृशा’ हैशटैग के साथ कैप्शन में लिखा, “कुबूल है से सात फेरे तक… हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी और हमारे दोनों जहां ने हां कह दिया.” खान और पाठक ने पांच दिसंबर को शादी करने से पहले एक साल तक डेंिटग की. इस जोड़े ने अक्टूबर में…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाकर्मियों की सहायता करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेखापल्ली गांव निवासी माडवी भीमा का शव शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे तर्रेम थाना क्षेत्र के वाटेवागु सीआरपीएफ शिविर में खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में फंदे से लटका मिला. बीजापुर पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बल…

Read More

चेन्नई. लचर डिफेंस और पहले ही हाफ में तीन गोल गंवाने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा जब सात बार की चैम्पियन जर्मनी ने जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में रविवार को मेजबान को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब भारतीय टीम 10 दिसंबर को कांस्य पदक के मुकाबले में अर्जेंटीना से खेलेगी जिसे स्पेन ने दूसरे सेमीफाइनल में 2-1 से हराया. जर्मनी के लिये लुकास कोसेल (14 वां और 30 वां मिनट) ने दो, वेक्स टाइटस (15वां), जोनास वोन गरसम (40 वां) और बेन हासबाश (49वां) ने गोल दागे जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसके सशस्त्र बलों सहित सभी संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा का स्तंभ हैं और उसने सेना के खिलाफ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना की. नयी दिल्ली में ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में शनिवार को जयशंकर ने कहा कि भारत की कई समस्याओं की जड़ पाकिस्तान की सेना है और उन्होंने उसके द्वारा आतंकवादी समूहों को दिये जाने वाले समर्थन का भी उल्लेख किया. जयशंकर ने कहा, “जैसे अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, वैसे ही अच्छे सैन्य नेता भी होते हैं और कुछ इतने अच्छे नहीं भी…

Read More

नयी दिल्ली. रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म “धुरंधर” ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज दो दिनों में 60 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘उरी: द र्सिजकल स्ट्राइक’ से प्रसिद्धि पाने वाले आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं. व्यापार ट्रैंिकग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, “धुरंधर” ने अपनी रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये की कमाई…

Read More

मुंबई/कन्नूर. इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है. सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे. सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रद्द उड़ानों से संबंधित टिकटों का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए और यात्रियों के छूटे हुए सामान…

Read More

रायपुर . सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया. राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निःस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है. उनके कारण ही हमारे जीवन और संपत्ति सुरक्षित हैं. इस अवसर पर राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की. कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभी शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं,…

Read More

विशाखापत्तनम. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के मामले में उनका आकलन सही नहीं होता है. उन्होंने यह बात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे के दौरान सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ डीआरएस को लेकर मजाकिया बातचीत के संदर्भ में कही जिसकी काफी चर्चा हो रही थी. पहली स्लिप में क्षेत्ररक्षण करते हुए रोहित ने कुलदीप को अपील करने और कप्तान केएल राहुल पर डीआरएस लेने का दबाव बनाने से रोकने के लिए कम से कम तीन बार हस्तक्षेप किया और इस दौरान वह मुस्कुरा रहे…

Read More

तोक्यो. चीनी विमानवाहक पोत लियाओनिंग से उड़ान भरने वाले एक सैन्य विमान ने जापान के ओकिनावा के पास जापानी लड़ाकू विमानों पर अपना ‘रडार लॉक’ कर दिया जिसे लेकर जापान ने चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है. ‘रडार लॉक’ का मतलब होता है- किसी सैन्य विमान का अपने रडार को दूसरे विमान या लक्ष्य पर इस तरह केंद्रित करना कि वह उसकी सटीक स्थिति, गति और दिशा पर लगातार नजर रख सके. जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के सैन्य विमान जे-15 ने शनिवार को दो बार अलग-अलग समय में जापानी एफ-15 लड़ाकू विमानों पर अपना रडार…

Read More

मुंबई. उदयपुर पुलिस ने राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में रविवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस सोमवार को बांद्रा अदालत में भट्ट की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी. अधिकारी ने बताया कि भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य पर इंदिरा ग्रुप आॅफ कंपनीज के संस्थापक और उदयपुर निवासी डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले दो…

Read More