लेखक: atulpradhan

तेल अवीव. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम व्यक्ति के अवशेष लौटाए जाने के बाद इजराइल और हमास के बीच हुआ युद्ध विराम ह्लदूसरे चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है.’’ नेतन्याहू ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में रेखांकित किया कि दूसरे चरण में हमास का निरस्त्रीकरण और गाजा का विसैन्यीकरण प्रस्तावित है जो इस महीने के अंत तक शुरू हो सकता है. हमास ने अभी तक 24 वर्षीय पुलिस अधिकारी रान ग्विली के अवशेष नहीं सौंपे हैं, जो 7 अक्टूबर, 2023…

Read More

मुंबई. उदयपुर पुलिस ने राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में रविवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस सोमवार को बांद्रा अदालत में भट्ट की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी. अधिकारी ने बताया कि भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और उदयपुर निवासी डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि इस मामले…

Read More

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में चार पुरुषों और 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास तड़के उस समय हुई, जब कार सवार लोग मनोरा के पास एक मेले में ‘आॅर्केस्ट्रा शो’ देखने के बाद अपने पैतृक स्थान खटंगा लौट रहे थे. दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया, “कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार…

Read More

गुवाहाटी. राजस्थान के संस्कार सारस्वत ने रविवार को यहां गुवाहाटी मास्टर्स के पुरुष एकल फाइनल में मिथुन मंजूनाथ को तीन गेम में हराकर अपना पहला सुपर 100 खिताब जीता. जोधपुर के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्मैश की बौछार करके पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मंजूनाथ को 21-11, 17-21, 21-13 से हराया. भारतीय खिलाड़ियों के बीच यह फाइनल 50 मिनट तक चला. हालांकि विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा को महिला एकल फाइनल में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से 18-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह उप विजेता रहीं. पंजाब की 16 साल की खिलाड़ी पिछले…

Read More

मुंबई. नवी मुंबई में एक आवासीय इमारत के पास गंभीर रूप से घायल पाए गए एक अज्ञात विदेशी नागरिक की रविवार शाम एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति सानपाडा के सेक्टर-1 में संदिग्ध रूप से घूमता मिला था. उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले और उसकी राष्ट्रीयता अब तक पता नहीं चल पाई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि वह नशे की हालत में था और इमारत के गेट के ऊपर से कूदने की कोशिश करते समय नीचे गिर…

Read More

नयी दिल्ली. ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ शादी कर ली है. खान ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने विवाह की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों नजर आ रहे हैं. उन्होंने ‘कृशा’ हैशटैग के साथ कैप्शन में लिखा, “कुबूल है से सात फेरे तक… हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी और हमारे दोनों जहां ने हां कह दिया.” खान और पाठक ने पांच दिसंबर को शादी करने से पहले एक साल तक डेंिटग की. इस जोड़े ने अक्टूबर में…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाकर्मियों की सहायता करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेखापल्ली गांव निवासी माडवी भीमा का शव शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे तर्रेम थाना क्षेत्र के वाटेवागु सीआरपीएफ शिविर में खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में फंदे से लटका मिला. बीजापुर पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बल…

Read More

चेन्नई. लचर डिफेंस और पहले ही हाफ में तीन गोल गंवाने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा जब सात बार की चैम्पियन जर्मनी ने जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में रविवार को मेजबान को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब भारतीय टीम 10 दिसंबर को कांस्य पदक के मुकाबले में अर्जेंटीना से खेलेगी जिसे स्पेन ने दूसरे सेमीफाइनल में 2-1 से हराया. जर्मनी के लिये लुकास कोसेल (14 वां और 30 वां मिनट) ने दो, वेक्स टाइटस (15वां), जोनास वोन गरसम (40 वां) और बेन हासबाश (49वां) ने गोल दागे जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसके सशस्त्र बलों सहित सभी संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा का स्तंभ हैं और उसने सेना के खिलाफ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना की. नयी दिल्ली में ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में शनिवार को जयशंकर ने कहा कि भारत की कई समस्याओं की जड़ पाकिस्तान की सेना है और उन्होंने उसके द्वारा आतंकवादी समूहों को दिये जाने वाले समर्थन का भी उल्लेख किया. जयशंकर ने कहा, “जैसे अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, वैसे ही अच्छे सैन्य नेता भी होते हैं और कुछ इतने अच्छे नहीं भी…

Read More

नयी दिल्ली. रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म “धुरंधर” ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज दो दिनों में 60 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘उरी: द र्सिजकल स्ट्राइक’ से प्रसिद्धि पाने वाले आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं. व्यापार ट्रैंिकग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, “धुरंधर” ने अपनी रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये की कमाई…

Read More