प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
- कोलंबो में Rotary Club Of Raipur Cosmo Divas ने किया फ्लैग एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय Rotary फेलोशिप को दिया नया आयाम – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में बाढ़ का पानी उतरा पर दर्द कायम: किताब कापी बर्बाद, वर्षो की मेहनत और घंटों की तपस्या पानी-पानी, – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद सुखदेव भगत का बड़ा बयान, कहा- जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले होंगे रिप्लेस – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को घोषणा की कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है तथा उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से अटकलों पर विराम लगाने का आग्रह किया, जबकि संगीतकार पलाश मुछाल ने पुष्टि की कि उन्होंने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मुछाल ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी. भारत की सबसे प्रमुख महिला क्रिकेटरों में से एक मंधाना ने पिछले महीने अपनी निजी ंिजदगी को लेकर अफवाहें तेज होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. मंधाना…
नयी दिल्ली. अमेरिकी-ब्रिटिश लेखक बिल ब्रायसन ने अपनी लोकप्रिय विज्ञान पुस्तक ‘ए शॉर्ट हिस्ट्री आॅफ नियरली एवरींिथग 2.0’ के नवीनतम संस्करण में दिल्ली के एक स्कूली छात्र को एक व्युत्पत्ति संबंधी गलती को चिन्हित करने का श्रेय दिया है. व्युत्पत्ति संबंधी यह गलती 20 वर्षों से अधिक समय से पकड़ में नहीं आई थी. पुस्तक के इस अद्यतन संस्करण में, ब्रायसन ने दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (एएफबीबीएस) के 11वीं कक्षा के छात्र कनिष्क शर्मा को व्युत्पत्ति संबंधी एक त्रुटि को सुधारने के लिए धन्यवाद दिया है. लोकप्रिय लेखक की पुस्तक में व्युत्पत्ति संबंधी यह त्रुटि पिछले करीब…
मुंबई. महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने रविवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इस पर प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्यवाही हो रही है. शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशेषाधिकार समिति इस प्रस्ताव पर गौर करेगी और इसकी रिपोर्ट आने के बाद सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा, “विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है, जो इसकी…
नयी दिल्ली. इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के मद्देनजर सरकार द्वारा हवाई किराए की सीमा तय किए जाने के बीच कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि नागर विमानन मंत्रालय आखिरकार जाग गया है, और उन्होंने मांग की कि एयरलाइन क्षेत्र में एकाधिकार बना रहने तक इस तरह की मूल्य नियंत्रण व्यवस्था लागू रहनी चाहिए. ‘इंडिगो’ के परिचालन में व्यवधान के कारण पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द और विलंबित हुईं, जिससे देश भर में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे खुशी है…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी.
बेंगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी करता रहेगा. यह घोषणा चार जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक में आईपीएल की मेजबानी को लेकर संदेह के बीच की गई है. भगदड़ उस समय हुई थी जब आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हुई थी. शिवकुमार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना वोट दिया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भविष्य…
कॉन्टोनू (बेनिन). बेनिन में रविवार को घोषित तख्तापलट को ‘‘विफल’’ कर दिया गया है. गृह मंत्री ने फेसबुक पर एक वीडियो में यह जानकारी दी. गृह मंत्री अलास्साने सेइदोउ ने कहा, ‘‘रविवार, सात दिसंबर, 2025 की सुबह, सैनिकों के एक छोटे समूह ने देश और उसकी संस्थाओं को अस्थिर करने के उद्देश्य से विद्रोह शुरू कर दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति का सामना करते हुए, बेनिनी सशस्त्र बल और उनका नेतृत्व गणतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे.’’ इससे पहले बेनिन में सैनिकों के एक समूह ने सरकारी टीवी पर संबोधन के जरिये सरकार के तख्तापलट की घोषणा की थी. खुद को…
रायपुर. सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है. चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए निरंतर…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की। भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई जनार्दन कोर्राम, आरक्षक मलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल…
जगदलपुर: एक ओर जहां जवान नक्सलियों के माड़ में घुसकर उन्हें मुहतोड़ जवाब देने के साथ ही उनके कोर जोन में लगातार सुरक्षा कैम्प का निर्माण कर रहे है, जवानों के इस हौसले और ग्रामीण क्षेत्रो में खुल रहे कैम्प से अब ग्रामीण भी राहत की सास ले रहे है, इसी तारतम्य में जवानों ने नक्सलियों के सबसे सेफ जोन पल्लेवाया में नवीन कैम्प खोलकर ग्रामीणों को राहत पहुँचाया। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के पल्लेवाया में नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया, जिसके बारे में आला अधिकारियों ने बताया कि अति नक्सल प्रभावित बीजापुर तथा अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम पल्लेवाया…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
