लेखक: atulpradhan

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस अब खुद को मीडिया आलोचक के रूप में पेश कर रहा है। साथ ही आम अमेरिकियों से मीडिया पूर्वाग्रह की जानकारी साझा करने के लिए मदद मांग रहा है। व्हाइट हाउस ने एक नया वेब पोर्टल लॉन्च किया है, दावा किया जा रहा है कि इसका मकसद मीडिया आउटलेट्स की कथित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग को उजागर करना है। शुरुआत में इस पोर्टल ने बोस्टन ग्लोब, सीबीएस न्यूज, द इंडिपेंडेंट और द वाशिंगटन पोस्ट को सप्ताह के मीडिया अपराधी के रूप में नामित किया। बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ही…

Read More

Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिंदू स्कूली छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इसकी शिकायत के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर अंत में सिंध के मीरपुर साक्रो में स्थित सरकारी हाई स्कूल की कुछ हिंदू छात्राओं के माता-पिता ने मीडिया को बताया था कि प्रधानाध्यापिका ने हिंदू छात्राओं से कहा था कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए इस्लाम धर्म अपना लें। माता-पिता ने आरोप लगाया कि हिंदू छात्राओं को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और…

Read More

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस अब खुद को मीडिया आलोचक के रूप में पेश कर रहा है। साथ ही आम अमेरिकियों से मीडिया पूर्वाग्रह की जानकारी साझा करने के लिए मदद मांग रहा है। व्हाइट हाउस ने एक नया वेब पोर्टल लॉन्च किया है, दावा किया जा रहा है कि इसका मकसद मीडिया आउटलेट्स की कथित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग को उजागर करना है। शुरुआत में इस पोर्टल ने बोस्टन ग्लोब, सीबीएस न्यूज, द इंडिपेंडेंट और द वाशिंगटन पोस्ट को सप्ताह के मीडिया अपराधी के रूप में नामित किया। बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ही…

Read More

सुकमा: सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज़ 3 घंटे में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹12.08 लाख के सभी आभूषण पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। बरामदगी में एक भी ग्राम आभूषण गायब नहीं मिलने से पुलिस की कार्यवाही को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह घटना सुकमा जिले में पहली बार हुई है, जब किसी ज्वेलरी दुकान में पिस्टल की नोक पर लूट को अंजाम दिया गया। अचानक हुई इस वारदात ने पूरे…

Read More

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में हाथियों के एक झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगभग 15 हाथियों का झुंड, जिसमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, गांवों के पास जंगल में विचरण कर रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Read More

रायपुर. सीमित ओवरों के क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया और उसके बाद कहा कि उन्हें अपनी नयी भूमिका से सामंजस्य बिठाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. भारत के लिए वनडे में श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज के चोटिल होने के कारण टीम प्रबंधन ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़कर यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई.…

Read More

रायपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की. अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे. समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई. विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्नातक छात्रों को…

Read More

कोलंबो. भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिये सचल मॉड्यूलर पुल प्रणाली और सैकड़ों जल शोधन इकाईयां हवाईमार्ग से भेजी हैं. भारतीय मिशन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मिशन की तरफ से बताया गया कि यह सहायता अलग-थलग पड़े समुदायों को जोड़ने और आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए मानवीय समर्थन का हिस्सा है. चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण बा­ढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे श्रीलंका में अवसंरचनाएं ध्वस्त होने से कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं. 16 नवंबर से लगातार बनी इन अत्यधिक खराब मौसमी स्थितियों के कारण बुधवार शाम तक कम से कम 479 लोगों की जान जा…

Read More

मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 158 अंक च­ढ़ गया जबकि निफ्टी एक बार 26,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया. बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 158.51 अंक यानी 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 85,265.32 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 380 अंक से अधिक च­ढ़कर 85,487.21 तक चला गया था. एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 47.75 अंक ब­ढ़कर 26,033.75 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स…

Read More

रायपुर. दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले एडेन मार्क्रम ने कहा कि रन बनाना तभी मायने रखता है जब टीम जीतती है और वह पहले वनडे में मामूली अंतर से मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं. मार्क्रम ने 110 रन की शानदार पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका 359 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा. भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था. मार्क्रम ने बुधवार को मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ”रन…

Read More