प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
- कोलंबो में Rotary Club Of Raipur Cosmo Divas ने किया फ्लैग एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय Rotary फेलोशिप को दिया नया आयाम – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में बाढ़ का पानी उतरा पर दर्द कायम: किताब कापी बर्बाद, वर्षो की मेहनत और घंटों की तपस्या पानी-पानी, – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अबु धाबी. गेंदबाजी में विविधता के लिए पहचाने जाने वाले रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट में 600 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने. वेस्टइंडीज के नारायण ने बुधवार को यहां शारजाह वारियर्स के खिलाफ अबु धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की. त्रिनिदाद के इस 37 वर्षीय क्रिकेटर ने टॉम एबेल को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की. उनकी यह उपलब्धि टी20 प्रारूप में महानतम गेंदबाजों में से एक के रूप में नारायण के दर्जे को और मजबूत करती है. मैच के बाद…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गोगुंडा गांव की पहाड़ी पर सुरक्षाबलों के लिए शिविर की स्थापना की गई है जिससे क्षेत्र में सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस बल, जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन ने मिलकर पहाड़ी की चोटी पर शिविर को बनाया है, जहां अब तक कोई सड़क या पैदल चलने का कोई आम रास्ता भी नहीं था. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की…
नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो जाएगी और इसकी जगह एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली लेगी, जो राजमार्ग से गुजरने वालों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगी.उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में कहा कि नयी प्रणाली 10 स्थानों पर शुरू की गई है और एक साल के भीतर पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा, ”मौजूदा टोल व्यवस्था खत्म हो जाएगी. टोल के नाम पर आपको रोकने वाला कोई नहीं होगा. एक साल के अंदर पूरे देश में ‘इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन’ लागू कर…
बिलासपुर. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा को लागू करना देश के विकास के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा. देश में एक साथ चुनाव को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रहे कोविंद आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले रायपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. इस दौरान कोविंद ने जोर देकर कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने से प्रशासनिक संसाधन बचेंगे और शिक्षा व्यवस्था में बार-बार होने वाली रुकावटों…
नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि वीजा जारी करना किसी भी सरकार का संप्रभु अधिकार है और अमेरिका के पास उसके राष्ट्रीय सुरक्षा आकलन के आधार पर वीजा देने या नहीं देने का निर्णय लेने का अधिकार है.उच्च सदन में पूरक प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने बताया कि अमेरिका ने हाल ही में, ताजा घोषणा बुधवार को, वीजा निर्णयों को पूरी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा फैसला घोषित किया है. जयशंकर ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि अमेरिका ने वीजा ‘स्क्रीनिंग’…
सुकमा: सुकमा जिले में पुलिस द्वारा मारे गए माओवादी कमांडर हिड़मा के एनकाउंटर को लेकर नक्सली संगठन ने एक नया पत्र जारी कर पुलिस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। माओवादियों ने पत्र के माध्यम से हिड़मा की मौत के संबंध में अपनी ओर से विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। माओवादी संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, हिड़मा अपने दल के साथ था जब एक कथित भगोड़े नक्सली ने पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी दी। माओवादियों का आरोप है कि इसी मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हिड़मा पर…
नयी दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह कूरियर और ई-कॉमर्स के जरिये सामानों की बिक्री का फायदा उठा रहे हैं। इससे देश में नशीले पदार्थों की तस्करी का खतरा लगातार बना हुआ है। चतुर्वेदी ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 68वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में अधिकारियों से उभरते खतरों से निपटने के अपने संकल्प को फिर से दोहराने और तस्करी के स्वरूप का अनुमान लगाने के लिए उन्नत आंकड़ा विश्लेषण का उपयोग जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष डीआरआई ने…
Rohit-Kohli: भारतीय टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है। रोहित और कोहली फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। इन दोनों की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। अब न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी रोहित-कोहली के इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने का समर्थन किया है। पुराने रंग में दिख रहे हैं कोहली कोहली अपने पुराने रंग में नजर आ रहे…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया तथा इस घटना में तीन जवानों की भी मृत्यु हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए तथा तीन जवानों की भी मृत्यु हो गई एवं दो जवान घायल हो गये. जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह नौ बजे जिला…
ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उनके उपचार में सहायता के लिए ब्रिटेन से चार सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सा दल बुधवार को यहां पहुंचा. खालिदा जिया का यहां एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूज डॉट नेट’ की खबर के अनुसार, डॉ. रिचर्ड ब्यूल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यहां पहुंचने के तुरंत बाद एवरकेयर अस्पताल में भर्ती ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया (80) के स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा की. खबर में अस्पताल के सूत्रों के हवाले…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
