Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद
International

मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस अब खुद को मीडिया आलोचक के रूप में पेश कर रहा है। साथ ही आम अमेरिकियों से मीडिया पूर्वाग्रह की जानकारी साझा करने के लिए मदद मांग रहा है। व्हाइट हाउस ने एक नया वेब पोर्टल लॉन्च किया है, दावा किया जा रहा है कि इसका मकसद मीडिया आउटलेट्स की कथित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग को उजागर करना है। शुरुआत में इस पोर्टल ने बोस्टन ग्लोब, सीबीएस न्यूज, द इंडिपेंडेंट और द वाशिंगटन पोस्ट को सप्ताह के मीडिया अपराधी के रूप में नामित किया।

बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ही मीडिया पर लगातार आरोप लगाना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं मीडिको को ‘फेक न्यूज’ भी कहा था। उन्होंने सीबीएस न्यूज और वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी, एसोसिएटेड प्रेस के साथ मीडिया एक्सेस पर विवाद किया और सरकारी मीडिया आउटलेट वॉयस ऑफ अमेरिका को खत्म करने की कोशिश की।

व्हाइट हाउस ने पोस्ट लॉन्च के बाद व्हाइट हाउस ने आम लोगों से भी मीडिया पूर्वाग्रह के उदाहरण साझा करने को कहा है। प्रेस ऑफिस ने बताया कि हम सभी झूठी या भ्रामक कहानियों की पहचान नहीं कर सकते, इसलिए आम लोगों की मदद जरूरी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने कहा कि यह सब संभालना बहुत भारी है। यह नया पोर्टल पत्रकारों को जवाबदेह बनाने का प्रयास है।”

अब समझिए पोर्टल की खास बातें
बात अगर पोर्टल की खास बातों की करें तो पोर्टल में ऑफेंडर हॉल ऑफ शेम और लीडरबोर्ड भी है, जहां सबसे ज्यादा आलोचना किए गए मीडिया आउटलेट्स को दिखाया गया है। शुरुआती रिपोर्टों में द वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे ज्यादा छह बार जगह बनाई, जबकि सीबीएस न्यूज, द न्यूयॉर्क टाइम्स और एमएस नाउ ने पांच-पांच रिपोर्टों में आलोचना झेली।

ट्रंप ने खुद कई बार की है पत्रकारों के आलोचना
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यक्तिगत रूप से पत्रकारों की कई बार आलोचना कर चुके हैं। पिछले महीने ही उन्होंने एयर फोर्स वन पर एक महिला रिपोर्टर को ‘क्वाइट, पिग्गी’ कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर को बदसूरत कहा। साथ ही एबीसी न्यूज की पत्रकार को भयानक रिपोर्टर बताया था।

प्रशासन के कदम पर अलग-अलग प्रतिक्रिया, किसने क्या कहा?
व्हाइट हाउस के इस कदम पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। द वाशिंगटन पोस्ट के संपादक मैट मरे ने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा संविधान द्वारा संरक्षित अधिकार का प्रयोग करने वाले पत्रकारों को लक्षित करना गलत है। हम रिपोर्टिंग जारी रखेंगे।

वहीं कंजर्वेटिव मीडिया वॉचडॉग मीडिया अनुसंधान केंद्र ने पोर्टल का स्वागत किया। निदेशक टिम ग्राहम ने कहा कि यह प्रयास पिछले रिपब्लिकन अध्यक्षों से मजबूत है। मीडिया को पहचानना जरूरी है। वहीं एक्सियोस के सीईओ जिम वांडिहाई ने कहा कि पोर्टल कोई असर नहीं डालेगा। उन्होंने कहा कि लोगों में मीडिया और सच्चाई के प्रति लगातार शक पैदा करना देश के लिए नुकसानदेह है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePakistan: पढ़ाई के लिए धर्म बदलने को मजबूर हिंदू छात्राएं, कलमा पढ़ने के लिए मासूमों पर जबरन बनाया जा रहा दबाव
Next Article छत्तीसगढ़: नक्सलियों के कोर जोन में खुला कैम्प, बीजापुर- नारायणपुर के पहुंचविहीन गांवों को जोड़ा गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.