प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- पावरग्रिड ने FY27 में ₹430.67 करोड़ मूल्य की नौवीं TBCB ट्रांसमिशन परियोजना जीती – भारतीय PSU
- कोलकाता में भारत ऊर्जा सप्ताह 2027 का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत की ऊर्जा लचीलापन संकट से पहले निर्मित हुई – भारतीय पीएसयू
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव में रहने वाले एक 5वीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक बच्चे की पहचान चौहान यादव के रूप में हुई है. उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. लोग समझ नहीं पा रहे कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया. आखिर वजह क्या थी, अगर वो परेशान था तो किस…
मुंबई: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ियों में एक है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुख से धरम जी के चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स शायद ही कभी उभर पाएंगे। आज हेमा ने धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है। हेमा का पहला पोस्ट हेमा मालिनी ने आज एक्स अकाउंट पर बैक टू बैक तीन पोस्ट किए हैं। जिसमें पहले पोस्ट में हेमा ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर…
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर साबित कर दिया कि बुल्स का दम अभी बरकरार है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बीएसई सेंसेक्स 416.67 अंक की छलांग लगाकर 86,026.18 पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को सेंसेक्स ने 85,978.25 का रिकॉर्ड बनाया था। 1979 में शुरुआत के बाद हर दशक में चार गुना बढ़ा सेंसेक्स एनएसई निफ्टी भी पीछे नहीं रहा। यह 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95…
रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए दिलाया शपथ रायपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रवास के दौरान विभागीय योजनाओं, प्रगति और मैदानी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित दोनों विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि विभागीय योजनाएँ छोटे बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में 20 लाख रुपये के संयुक्त इनामी नक्सली दंपति ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 और शासन के विकासोन्मुखी प्रयासों से प्रभावित होकर 14 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (आयु 25 वर्ष) और उनकी पत्नी 6 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (आयु 25 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया।ये दोनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर, MMC (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ जोन) से संबंधित कैडर हैं। दंपति टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया में सक्रिय रहे हैं और…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने की ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों…
दुर्ग। सेक्टर 1 भिलाई निवासी गायत्री देवी शर्मा धर्मपत्नी स्व. रामभगत शर्मा का निधन 74 वर्ष की आयु में बुधवार दोपहर 2 बजे हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे एक स्नेही, सरल और मजबूत व्यक्तित्व की धनी थीं। वे अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे संजय शर्मा (अधिवक्ता ), अजय शर्मा (स्वास्थ्य विभाग) और विजय शर्मा (पुलिस विभाग) की माता एवं शिव, महेश, ओमप्रकाश, सुरेश पाण्डेय की बहन थी।
चीन में बड़ा रेल हादसा: चीन में एक ट्रेन ने परीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण ट्रायल पर थी। इसी दौरान एक मोड़ पर उसने रेलवे ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों को टक्कर मार दी। घटना चीन के युनान प्रांत की है। हादसे का शिकार हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा हो गया।
बिलासपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र को होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। हाईकोर्ट ने भी मामले को काफी गंभीर माना है और संज्ञान लेते हुए सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से शपथ पत्र में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की गई है।मामले को लेकर कोर्ट ने कहा है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ क्रूरता और निजी स्कूलों में…
धमतरी। शहर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अजमानी ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का सार्वजनिक आरोप लगाया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।धमतरी के राजीव भवन में सुबह से माहौल सियासी था, लेकिन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जिला कांग्रेस की बैठक लेकर बाहर निकले ही थे कि अचानक कांग्रेसी आपस में भीड़ गए। पूर्व…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
