प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- पावरग्रिड ने FY27 में ₹430.67 करोड़ मूल्य की नौवीं TBCB ट्रांसमिशन परियोजना जीती – भारतीय PSU
- कोलकाता में भारत ऊर्जा सप्ताह 2027 का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत की ऊर्जा लचीलापन संकट से पहले निर्मित हुई – भारतीय पीएसयू
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
पणजी: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद, 56वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) इस सप्ताहांत अपने समापन समारोह में उन्हें एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिग्गज अभिनेता ने सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में उपनगर मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अधिकारी ने बताया, “हमें सोमवार को धरमजी के निधन की दुखद खबर मिली। सम्मान स्वरूप फिल्म बाजार के समापन समारोह में एक मिनट का मौन रखा गया।” राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक, प्रकाश मगदूम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम महोत्सव के समापन समारोह के दौरान भी…
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री शर्मा पुल–पुलिया और सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास– उप मुख्यमंत्री शर्मा रायपुर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सारी एवं ग्राम चंदैनी में कुल 1 करोड़ 98…
रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मैनपुर क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उनका यह दौरा केवल प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने स्वयं बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की स्थिति और स्कूल व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। प्राथमिक शाला धवलपुर में शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा शिक्षा मंत्री सबसे पहले प्राथमिक शाला धवलपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान को याद किया तथा…
गुवाहाटी: आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी हार के बाद उनके भविष्य पर फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को करना है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कितनी सफलता हासिल की है। गंभीर बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 408 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद बोल रहे थे, जिससे मेहमान टीम ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,…
रायपुर : राज्य स्तरीय आवास मेला–2025 में बंपर हुई बुकिंग तीन दिवसीय आवास मेला में 188 करोड़ रूपये की 879 आवासों की हुई बुकिंग 1% बुकिंग ऑफर अब 30 नवंबर तक, 26 नवंबर को भी जारी रहेगी स्पॉट बुकिंग सुविधा रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 नागरिकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम साबित नहीं हुआ। इस आवास मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गत दिवस किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा राज्यभर के विभिन्न आवासीय विकल्पों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराना…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक करोड़ 19 लाख रुपए के इनामी 32 नक्सलियों समेत 41 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में आज 41 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि इनमें पंडरू हपका उर्फ मोहन (37), उसकी पत्नी बंडी हपका (35), लक्खू कोरसा (37), बदरू पुनेम (35), सुखराम हेमला (27) उसकी पत्नी मंजूला हेमला उर्फ शांति (25), मंगली माडवी उर्फ शांति (29), जयराम कडियम (28) और पांडो मडकम उर्फ चांदनी (35) पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम…
खैरागढ़ जिले में आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विकास होने जा रहा है। बीजापुर इलाके से जुड़े नक्सली दंपत्ति रोहिणी और धनुष आज खैरागढ़ में बिना हथियारों के आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह कदम सरकार की पुनर्वास एवं मुख्यधारा में लौटने की नीति से प्रभावित होकर उठाया गया है। दोनों के सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियाँ बड़ी उपलब्धि मान रही हैं। नक्सली दंपति का सरेंडर क्यों अहम है? सूत्रों के अनुसार रोहिणी और धनुष पिछले लंबे समय से संगठन से दूरी बनाना चाहते थे। लगातार अभियान, सुरक्षा बलों का दबाव और पुनर्वास नीति की सुविधाओं ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।…
दुर्ग। भिलाई में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है। म्यूल बैंक खातों के जरिए फ्रॉड की रकम घूमाने वाले 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकल स्तर पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट में बताया गया कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपए साइबर ठगी के रूप में जमा किए गए हैं।जांच में सामने आया कि यह पूरी रकम विभिन्न ऑनलाइन…
रायपुर : छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता रायपुर, राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई।…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
