Author: atulpradhan

रायपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां काली सेवा समिति फिर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। रायपुर और आसपास के भक्तों के लिए यह अवसर खास है, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।समिति अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता मिलेगी। शारदीय नवरात्र में डोंगरगढ़ दर्शन…

Read More

नयी दिल्ली. किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘स्वयंसेवक’ बनने और जनसंघ से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले तथा तमिलनाडु में लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक धुरी रहे चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन मंगलवार को देश के 15वें उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. उनकी जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा कई अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई…

Read More

नयी दिल्ली. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा करने वाले कर्नाटक भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष गवाही दी, जहां उसका बयान दर्ज किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. एस विग्नेश शिशिर ने मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं को बताया कि उन्हें उक्त जांच के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37 के तहत तलब किया गया है. ईडी के सूत्रों ने बताया कि शिशिर से कुछ दस्तावेज और “सबूत” जमा…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि आरक्षित श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सामान्य अ्भ्यियथयों के साथ खुली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुल्क या ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ उठाया है, उनके नाम पर बाद में अनारक्षित श्रेणी की रिक्तियों पर चयन के लिए विचार नहीं किया जा सकता, बशर्ते भर्ती नियम ऐसे स्थानांतरण पर रोक लगाते हों. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह टिप्पणी की और त्रिपुरा उच्च न्यायालय के एक आदेश को बरकरार रखा. पीठ ने कहा, ”सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ खुली प्रतियोगिता में भाग लेने…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को जीत हासिल करने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे.राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल करके जीत हासिल की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने यह जानकारी दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए सर्मिपत रहा है. प्रधानमंत्री ने…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 2016 में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर भर्ती हुए एक व्यक्ति द्वारा एक ही नाम से छह विभिन्न जिलों में नौकरी करने के मामले में लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक (पराचिकित्सा) डॉ. रंजना खरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अर्पित सिंह नामक अभ्यर्थी बनकर नौकरी हासिल की. अर्पित सिंह का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था. वजीरगंज…

Read More

तेल अवीव. इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में अपने नियोजित विस्तारित सैन्य अभियान से पहले मंगलवार की सुबह गाजा सिटी को पूरी तरह से खाली करने का आग्रह किया. गाजा में चल रही लड़ाई में शहर को पूरी तरह से खाली करने की यह पहली चेतावनी है. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी मंगलवार को कहा कि गाजा में 30 ऊंची इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन इमारतों का इस्तेमाल हमास सैन्य बुनियादी ढांचे के रूप में कर रहा था. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा था कि इजराइल कम से…

Read More

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार में एक व्यक्ति द्वारा खरीदी गई नयी महिंद्रा ‘थार’ दुर्घटनावश शोरूम की पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि जब कार दुर्घटनाग्रस्त हुई तब प्रदीप, उनकी 29 वर्षीय पत्नी मानी पवार और शोरूम के सेल्समैन विकास कार में सवार थे. पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अभिषेक धानिया ने बताया, “निर्माण विहार स्थित मलिक अस्पताल से सोमवार शाम करीब छह बजकर आठ मिनट…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि ‘ब्रिक्स’ गठबंधन लंबे समय तक नहीं टिकेगा, क्योंकि इसके सदस्य देश ”एक-दूसरे से नफरत करते हैं.” उन्होंने इन देशों के व्यापार करने के तौर-तरीकों की तुलना अमेरिका का शोषण करने वाले ”पिशाचों” से की है. ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, लेकिन इसका 2024 में विस्तार करके इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया तथा 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो गया. नवारो ने सोमवार को ‘रियल अमेरिकाज…

Read More

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में करंट लगाकर जंगली सुअर और भालू का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच लोगों को गिफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जोरातराई गाँव में एक जंगली सूअर और एक नर भालू को करंट लगाकर मारने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महासमुंद के वन मंडल अधिकारी मयंक पांडे ने बताया कि सोमवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर वन अधिकारियों ने बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले भीमखोज और जोरातराई गाँवों में…

Read More