Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना
International

प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जोहानिसबर्ग. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के बाद नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ”जी-20 शिखर सम्मेलन में अपने कार्यक्रमों और विश्व नेताओं के साथ बैठकों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से रवाना हो गये.” मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जोहानिसबर्ग में सफल जी-20 सम्मेलन एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह (धरती) के निर्माण में योगदान देगा. विश्व नेताओं के साथ मेरी बैठकें और बातचीत बहुत सार्थक रहीं और इनसे विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे.”

उन्होंने कहा, ”मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के अद्भुत लोगों, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और दक्षिण अफ्रीक की सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं.” मोदी ने रविवार को कनाडा के अपने समकक्ष मार्क कार्नी, जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और जमैका तथा नीदरलैंड के अपने समकक्षों से मुलाकात की. मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ भी वार्ता की. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का दुरुपयोग रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया.

मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग ह्लराष्ट्रीयह्व के बजाय ह्लवैश्विकह्व होने चाहिए तथा इन्हें ह्लविशिष्ट मॉडलह्व के बजाय ह्लओपन सोर्सह्व पद्धति पर आधारित होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के त्रिपक्षीय मंच को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है.

मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज. इनासियो लूला डा सिल्वा और विश्व के कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी. मोदी ने शनिवार को जी-20 नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक विकास मानदंडों पर गहन पुर्निवचार का आह्वान किया था और मादक पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए जी-20 पहल तथा एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया दल बनाने का प्रस्ताव रखा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऑपरेशन में सफलता: टिफिन बम-डेटोनेटर सहित भारी सामान जब्त, 7 माओवादी पकड़े गए
Next Article बीजापुर में पांच नक्सली और उनके दो समर्थक गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.