- समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
- दक्षिण अफ्रीका में दम दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के पावरलिफ्टर, भारतीय टीम में 4 का चयन
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- IndianNPSU.COM ने छह सफल वर्ष पूरे किए, मासिक व्यूज एक मिलियन के पार; नया लुक जल्द ही आ रहा है! – भारतीय पीएसयू
- मेकॉन भारत का 30वां नवरत्न सीपीएसयू बन गया, वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता बढ़ी – भारतीय पीएसयू
- बोस्को मार्टिस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; फैंस में चिंता की लहर – |
Author: atulpradhan
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।2) मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया गया कि कोविड महामारी के दौरान योग गुरु रामदेव की एलोपैथिक दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ कथित टिप्पणी से संबंधित मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल कर दी है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ को यह जानकारी दी.मेहता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रामदेव के खिलाफ शिकायतें कुछ स्वार्थी समूहों से ‘प्रायोजित’ थीं. रामदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि पिछले निर्देशों के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने अपना जवाब दाखिल कर दिया…
शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ‘पीईटी’ (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) में अलग-अलग अ्भ्यियथयों के नाम पर हरदोई और शाहजहांपुर में परीक्षा देने वाले बिहार निवासी एक ‘सॉल्वर’ (प्रश्नपत्र हल करने वाले) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिहार के नवादा जिले के रहने वाले विवेक मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह आज शहर के ही एक केंद्र पर एक व्यक्ति के स्थान पर पीईटी की परीक्षा दे रहा था. एसपी के अनुसार, मंडल पर संदेह होने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ के बाद…
यरुशलम. इजराइल ने मंगलवार को कतर में हमास नेतृत्व को निशाना बनाकर हमला किया. इस हमले के साथ ही हमास के खिलाफ इजराइल का अभियान और व्यापक हो गया. धमाके के बाद कतर की राजधानी दोहा के क्षितिज पर काला धुआं छा गया. अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं. सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के बाद से, लगभग दो साल से चल रहे युद्ध में यह दूसरी बार है, जब ऊर्जा संपन्न राष्ट्र कतर पर सीधा हमला हुआ है.…
रायपुर मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का…
बेंगलुरु. बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने रेणुकास्वामी हत्याकांड के सह-आरोपी अभिनेता दर्शन की वह याचिका मंगलवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने खुद को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बल्लारी जेल स्थानांतरित किये जाने का अनुरोध किया था.अदालत ने कहा कि याचिका में एक जेल से दूसरे में भेजे जाने को लेकर कोई ठोस आधार नहीं दिया गया है, लेकिन उसने (अदालत ने) जेल परिसर के भीतर कुछ सीमित रियायतें देने की अनुमति अवश्य दी. इन रियायतों में दर्शन को जेल परिसर में टहलने की अनुमति शामिल है. इसके अलावा, अदालत ने उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यथा-एक अतिरिक्त बिस्तर, तकिया…
अब कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं, एकल-शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या घटी रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देशों के प्रावधानों के तहत राज्य में व्यापक युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है। इस बड़े कदम के फलस्वरूप 16,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का समायोजन किया गया है। अब प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है। उल्लेखनीय है कि पहले जहां 5,936 विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे, वहीं युक्तियुक्तकरण के बाद केवल 1,207 प्राथमिक शालाएँ शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एकल-शिक्षकीय रह गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन विषयवार किया गया है। यदि किसी संस्था में किसी…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हवलदार ने ड्यूटी के दौरान अपनी र्सिवस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन का एक दल इंजरम गांव स्थित अपने बटालियन मुख्यालय से गश्त पर निकला था. उन्होंने बताया कि गश्ती दल में शामिल हवलदार नीलेश कुमार गर्ग (42) ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. अधिकारी ने बताया कि गर्ग पड़ोसी…
लेह. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन होने के कारण तीन सैनिकों की जान चली गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन आधार शिविर क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो अग्निवीर सहित तीन सैनिक फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए सैनिकों के शव निकाल लिए गए.
काठमांडू. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंगलवार को सभी पक्षों से संयम बरतने और संकट के समाधान के लिए बातचीत की अपील की. उन्होंने कहा, “देश एक कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है.” उन्होंने आंदोलनकारी समूह ‘जेन जी’ समेत सभी से शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “चूंकि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए मौजूदा गतिरोध का समाधान निकालने के लिए देश, जनता और लोकतंत्र से प्रेम करने वाले सभी पक्षों के सहयोग की आवश्यकता है.” सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
