Author: atulpradhan

काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा नेपाल में युवाओं के हिंसक आंदोलन के बाद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे के बाद अब नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगाई काठमांडू में मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी…

Read More

रायपुर। स्थित न्यू सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हो रही है. बैठक में नक्सलवाद के खात्मे के लिए रणनीति बनाने के साथ बस्तर के विकास पर चर्चा होगी. बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, भारतीय वायु सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. बैठक में नक्सलवाद और बस्तर विकास पर चर्चा करने के साथ इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन पर भी जोर दिया जाएगा. इसके अलावा नक्सली पुनर्वास नीति को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी.

Read More

सुकमा इंजरम के 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. आत्महत्या के कारणों का जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है. आत्महत्या करने वाले जवान नीलेश कुमार गर्ग के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मध्य प्रदेश के रहने वाले नीलेश ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है.

Read More

नयी दिल्ली: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। इस अर्जी पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी गई है। अर्जी में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत के बारे में उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने कभी इसके अस्तित्व के बारे में उल्लेख किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया का आचरण यह दर्शाता है…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन  खेल से खिलाड़ी का न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों से किस तरह से लड़ा जाए इसकी भी सिख मिलती हैं –अरुण साव रायपुर छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितम्बर से किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया। दस बारह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़  के करीब 388शूटर्स ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील के सहयोग से कराया जाता है जिसमें प्रदेश के शूटर्स हर वर्ष भाग…

Read More

रायपुर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर निमंत्रण कार्ड देकर अपने जन्मदिवस के अवसर पर आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान अतुल पर्वत को जन्मदिन की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं भी दी. अतुल पर्वत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि भारत में अध्यात्म और धार्मिक संगीत जगत को एक नई पहचान देने वाले हिंदू धर्मग्रंथों के अपने गहन ज्ञान और आत्मा को झकझोर देने वाले सुंदरकांड पाठों के लिए जाने…

Read More

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। NDA का खेमा अपने प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन की जीत का अंतर बड़ा करने की कोशिश में लगा है। वहीं विपक्षी गठबंधन का कहना है कि ये देश की आत्मा बचाने का चुनाव है। मतदान संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती शाम छह बजे शुरू होगी। 3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान उपराष्ट्रपति चुनाव में शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो…

Read More

काठमांडू: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। ओली के इस्तीफे पर युवाओं में खुशी की लहर नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।’ काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव स्थगित नेपाल की राजधानी में मौजूदा हालात को देखते हुए चौथे काठमांडू कलिंग…

Read More

गरियाबंद  गरियाबंद के पाण्डुका रेंज में बाघ की मौजूदगी नजर आने से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है. स्थिति को देखते हुए पाण्डुका वन विभाग ने दर्जन भर गांव में हाई अलर्ट जारी किया है. वन विभाग से मिली जानकारी, पांडुका रेंज के नागझर जंगल में बाघ की मौजूदगी सामने आई है. क्षेत्र में कई जगह बाघ के पैरों के निशान देखे गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि धमतरी जिले के सिंगपुर परिक्षेत्र से नदी पार कर बाघ पहुंचा है. क्षेत्र में पहले से ही दो हाथी मौजूद हैं, ऐसे में स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ गई है.

Read More

रायपुर/ बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन छात्राओं सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा का मेडिकल कॉलेज में दाखिला फर्जी (EWS certificate) के कारण रद्द कर दिया गया है. नीट परीक्षा पास करने के बाद इन छात्राओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे के तहत प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन तहसील कार्यालय की जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए. इस कारण Directorate of Medical Education (DME) ने उनका दाखिला निरस्त कर दिया. तहसीलदार गरिमा ठाकुर के मुताबिक तीनों छात्राओं के EWS प्रमाणपत्रों में हस्ताक्षर और सील फर्जी थे, और ये नियमानुसार जारी नहीं…

Read More