What's Hot
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में मीडिया की अग्रणी महिलाओं का जलवा – भारतीय पीएसयू
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में चार असाधारण महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार – 2026 का “डी” फैक्टर – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी 2020 के दंगों के पीछे की कथित साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और सात अन्य को जमानत देने से मंगलवार को इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शलिंदर कौर की पीठ ने शरजील इमाम, उमर खालिद, मोहम्मद सलीम खान, शिफा उर रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा और शादाब अहमद की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाया. नौ जुलाई को अपना आदेश सुरक्षित रखने के बाद मंगलवार को पीठ ने कहा, “सभी अपीलें खारिज की जाती हैं.” विस्तृत आदेश का इंतज.ार है.…
अगरतला. टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के विधायक फिलिप रियांग ने मंगलवार को तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के बेटे और तीन अन्य पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए त्रिपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. टीएमपी त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सहयोगी है, जबकि जिष्णु देव वर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं.अपनी शिकायत में रियांग ने दावा किया कि यह घटना सोमवार रात पश्चिमी त्रिपुरा के खजूर बागान इलाके में ‘एमएलए हॉस्टल’ के अंदर हुई , जो ‘एक गहरी साजिश का हिस्सा है.’ टीएमपी विधायक…
कौशांबी/बरेली. कौशांबी जिला पुलिस ने एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज से अधिक ऊंचा इस्लामी झंडा फहराने के आरोप में मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह घटना 31 अगस्त को संदीपन घाट थाना क्षेत्र की है. उन्होंने बताया कि मूरतगंज चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक अजीत सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान देखा कि कस्बे में एक मीनारा मस्जिद के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समांतर इस्लामी झंडा उससे ऊंचाई में अधिक लगाया गया था. सिंह ने बताया कि इससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या के मामले के एक आरोपी की जमानत रद्द करने की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और कन्हैया के बेटे की याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मोहम्मद जावेद को जमानत देने के राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. शीर्ष अदालत राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जावेद को जमानत देने के आदेश के खिलाफ एनआईए और कन्हैया लाल के बेटे यश तेली द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही…
बीजिंग. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पहली बैठक की. इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की. मुनीर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जिसने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लिया. वह जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की 80वीं वर्षगांठ के लिए बुधवार को यहां आयोजित होने वाली चीनी सेना की भव्य परेड में शामिल होंगे. फील्ड मार्शल का पदभार संभालने के बाद जुलाई में अपनी पहली चीन…
हरदोई. हरदोई जिले में सामने आए एक मामले में आठ साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक रील में नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बबलू 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, जहां उसने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली थी. यह अनोखा मामला तब प्रकाश में आया जब संडीला क्षेत्र के मुरारनगर…
जलालाबाद. अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है और 3,000 लोग घायल हुए हैं. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,400 से अधिक हो गई है. उन्होंने कहा कि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. जीवित बचे लोगों की तलाश में इलाके में बचाव दल का तलाश अभियान जारी है.रविवार देर रात को पर्वतीय क्षेत्र में आए 6.0 तीव्रता…
उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो महीने में पूर्ण करने और चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो महीने में पूर्ण करने और चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं द्वारा अपेक्षित प्रगति न होने पर मंत्री ने जतायी नाराजगी बॉयलर के नियमित व सघन निरीक्षण के दिए निर्देश वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से करें निराकरण दो पहिया वाहन का उपयोग करने वाले शासकीय सेवकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के निर्देश कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक गौरेला पेंड्रा मरवाही साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों का…
ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में 28 वर्षीय एक युवक को पांच साल जेल में बिताने के बाद बरी कर दिया. कल्याण की अदालत द्वारा सोमवार को फैसला सुनाए जाने के बाद युवक की मां खुशी से अभिभूत होकर अदालत कक्ष में ही बेहोश हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश वीएन पात्रावाले ने पुलिस जांच में गंभीर खामियों और पुख्ता सबूतों के अभाव में अल्ताफ खान…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
