लेखक: atulpradhan

दुर्ग। भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परसदा रेलवे फाटक से आगे झाड़ियों के बीच एक नरकंकाल मिला।इलाके के लोग बताते हैं कि यहां अक्सर मवेशी चराने वाले और मजदूर गुजरते हैं, इसलिए शव मिलना सभी को हैरान कर गया। मृतक का शरीर इतनी बुरी तरह सड़-गल चुका है कि पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बिना देर किए शव को पीएम के लिए कचांदुर स्थित CCM मेडिकल कॉलेज भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते पर कई दिनों से बदबू आ रही थी, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था…

Read More

जगदलपुर तेलंगाना माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्य की स्टेट कमेटी के दो शीर्ष नेताओं सहित कुल आठ माओवादियों ने वारंगल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये सभी माओवादी दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से समर्पण कर चुके हैं। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे प्रमुख नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद का है। आजाद बीकेएसआर डिवीजन कमेटी का सचिव रह चुका है और दशकों तक माओवादी संगठन…

Read More

IND vs SA: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल ने पहली पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर लौटना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। आज उनके खेलने पर…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम Free Fire खेलते-खेलते बिहार के एक युवक का दिल कोरबा की लड़की पर आ गया. युवती से मिलने वह बिहार से कोरबा पहुंच गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.युवक श्री राम डोमेट्री होटल में ठहरा रहा. इस दौरान पुलिस की अचानक हुई जांच में युवक के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवक राहुल सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम Free Fire के दौरान…

Read More

दुर्ग। भिलाई की 58 वर्षीय महिला प्रभा ठाकुर हुसैन ने एक बार फिर आसमान को छू लिया। उन्होंने यूरोप के स्पेन के एम्पुरियाब्रावा ड्रॉपज़ोन में 13,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी तीसरी स्काईडाइविंग पूरी की। यह वही ड्रॉपज़ोन है जहाँ हृतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल और कैटरीना कैफ की मशहूर बॉलीवुड फ़िल्म “ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा” के स्काईडाइविंग दृश्य फिल्माए गए थे।प्रभा ठाकुर हुसैन ने इससे पहले पहली बार दुबई में और दूसरी बार यूरोप के नीदरलैंड्स के टेक्सल ड्रॉपज़ोन में स्काईडाइविंग की थी। उनका यह तीसरा जंप उनके बेटे अफ़रोज़ इफ्तेखार हुसैन के साथ उसी प्लेन…

Read More

 भाटापारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जीण माता मंदिर परिसर में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री जीण माता मंदिर अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शुभ अवसर पर आज एवं कल दो दिवसीय श्री जीण महोत्सव 2025 का आयोजन होगा। पहले दिन यानी आज रात 8 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायिका कनिका ग्रोवर (नीमच) और सुरेश राजस्थानी (रायपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के भजन गायक दुकालु यादव भी भक्तिमय भजनों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। 16 नवंबर, रविवार को दोपहर 12:30 बजे…

Read More

रायपुर। पेसा अधिनियम 1996, वन संसाधन अधिकार अधिनियम 2006 एवं सामुदायिक वन प्रबंधन में समन्वयन द्वारा पेशा अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाकर लागू करने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं के विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जहां वर्ष 2022 में पेसा अधिनियम के तहत बनाये गए नियमों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिनियम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी नियमों पर एक एक कर चर्चा की गई एवं…

Read More

रायपुर : प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए रायपुर :धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी. वहीं सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिस पर अब सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने एक आदेश भी जारी किया है.गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि धान खरीदी की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. खरीदी कार्य से इंकार करने वाले…

Read More

रायपुर : टमाटर की खेती से किसान बन रहे आत्मनिर्भर  टमाटर की खेती से हो रहा लाभ रायपुर शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी फसलों की असीम संभावनाओं के कारण अब राजनांदगांव जिले के किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड राजनांदगांव के ग्राम गातापारखुर्द के प्रगतिशील किसान  सुरेश सिन्हा ने आधुनिक पद्धति से पॉलीहाउस में टमाटर की खेती कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने टमाटर की ‘माल्या वैरायटी’ की फसल लगाकर लगभग 2 लाख 35 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया है।  सिन्हा ने बताया…

Read More