लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. अदाणी समूह असम में दो प्रमुख बिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए लगभग 63,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इसमें पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा निजी कोयला आधारित संयंत्र और नयी पंप-भंडारण आधारित पनबिजली परियोजनाएं शामिल हैं.उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने एक बयान में कहा कि उसकी ऊर्जा कंपनियों को असम में दो बड़ी बिजली परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार से परियोजना आवंटन पत्र (एलओए) मिला हुआ है. अदाणी पावर लिमिटेड डिजाइन, निर्माण, वित्त पोषण, स्वामित्व और संचालन (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत 3,200 मेगावाट के नये अत्याधुनिक तापीय बिजली संयंत्र के निर्माण के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये…

Read More

कोलकाता. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 37 रन बनाकर साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली. अपना 51वां टेस्ट खेल रहे बुमराह ने पारी में 16वीं बार पांच विकेट झटक कर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं दिया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च स्कोरर एडेन मारक्रम (31) और रियान रिकेलटन (23) को चलता कर शुरुआती…

Read More

  रायपुर सुबह और देर रात ठंड से कांप रहे लोगों को 72 घंटे बाद थोड़ी राहत मिल सकती है. प्रदेश में नमी आने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इसके पहले 17 नवंबर तक लोगों को ठंड का सामना करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी और शुष्क हवा उत्तर से नियमित रूप से आ रही हैं. इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी आने के बाद इसका प्रभाव कम होगा. हालांकि नमी आने के बाद बारिश की स्थिति नहीं बनेगी. अगले एक सप्ताह तक…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई ‘छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल’ की 33वीं बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसग­ढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई जिसमें राज्य में सिंचाई क्षमता ब­ढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृ­ढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14…

Read More

खान यूनिस. इजराइल ने शुक्रवार को और 15 फलस्तीनियों के शव गाजा पट्टी के प्राधिकारियों को लौटा दिए. खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हमास लड़ाकों ने सात अक्टूबर 2023 के हमलों के दौरान बंधक बनाए गए शेष चार इजराइली बंधकों में से एक के अवशेष बृहस्पतिवार रात इजराइल को सौंप दिए, जिसके बाद इजराइल ने भी शुक्रवार को 15 फलस्तीनियों के शव गाजा पट्टी के प्राधिकारियों को लौटा दिए. यह अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध-विराम समझौते की शर्तों को पूरा करने की दिशा में दोनों पक्षों की ओर उठाया गया…

Read More

मुंबई. फिल्म ‘नीचा नगर’ से 1946 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हिंदी सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक मशहूर अदाकारा कामिनी कौशल का उनके मुंबई स्थित घर में निधन हो गया. एक करीबी पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी.वह 98 वर्ष की थीं. कामिनी कौशल ने 2022 तक कई फिल्मों में अभिनय किया. 1940 के दशक के अंत और 1950 की शुरुआत में इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की तिकड़ी के साथ अभिनय किया. 1960 में उन्होंने फिल्मों में मुख्य…

Read More

नयी दिल्ली. रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी फेमा मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें 17 नवंबर के लिए नया नोटिस जारी किया. ईडी सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अंबानी के शुक्रवार को ”डिजिटल माध्यम” से हाजिर होने की पेशकश को अस्वीकार कर दिया. कारोबारी अनिल अंबानी (66) के एक प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने संघीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही जांच में ”पूर्ण सहयोग” का आश्वासन दिया है. यह जांच जयपुर-रींगस राजमार्ग…

Read More

रायपुरमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सिंचाई नेटवर्क का लगातार विस्तार किया…

Read More

ढाका. भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने शुक्रवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की नाम सुहयोन को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि धीरज बोम्मादेवरा ने भी पुरुष रिकर्व स्पर्धा का खिताब जीत लिया. अंकिता ने पांच सेट के चुनौतीपूर्ण फाइनल में 7-3 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए महिला रिकर्व स्पर्धा जीती तो वहीं पुरुष वर्ग में धीरज ने हमवतन राहुल को फाइनल में 6-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया. भारतीय दल ने अपने अभियान का समापन 10 पदकों के साथ किया जिसमें…

Read More

रायपुर बिहार चुनाव में NDA की जीत तय मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, गिनती पूरी नहीं हुई है। जो रिजल्ट है उसमें और ग्राउंड रिपोर्ट में कही मेल नहीं है, इसका श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाता है, ऐसा करिश्मा केवल निर्वाचन आयोग कर सकता है। ग्राउंड रिपोर्ट बदलाव का था। अमित शाह के सभाओं में भी कुर्सियां खाली थी। साफ संकेत है कि हरियाणा, महाराष्ट्र में हुआ वही बिहार में हुआ है। जो महाराष्ट्र का स्ट्राइक था वहीं यहां भी दिख रहा है। बिना मैकेनिज्म के ये संभव नहीं है।…

Read More