Author: atulpradhan

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में  स्थित उनके कार्यालय में श्री ओमप्रकाश सेन ने सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 3 दिवसीय आईडीसी कैम्प में छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश सेन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।           शासकीय कचना धुरवा कॉलेज, छुरा जिला – गरियाबंद में बी कॉम तीसरे सेमेस्टर के छात्र श्री ओमप्रकाश सेन, ग्राम दादरगांव पुराना निवासी हैं। कैम्प से लौटने के उपरांत उन्होंने मंत्री श्री यादव से मुलाकात की। मंत्री श्री यादव ने…

Read More

धमतरी। जिले में बीती रात दो लोगों की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना अर्जुनी थाना के भानपुरी की है, जहां आधी रात को बुजुर्ग की हत्या कर घर में रखे जेवर लूट हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा कि दो हत्यारे नकाबपोश पहनकर आए थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी हत्या कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड में हुई है, जहां नानी ने शराब के लिए पैसे नही दिए तो पोते ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को…

Read More

Maratha Quota Stir: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने को कहा; अदालत ने शाम तक समय दिया हैमुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर मुंबई का आजाद मैदान खाली करने को कहा है। पुलिस ने यह नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में दिया है। बता दें कि आज जरांगे के आंदोलन का पांचवां दिन है। उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का एलान किया, जिसके बाद समर्थकों में काफी आक्रोश भी देखा गया। राज्य के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र…

Read More

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है और दो हजार लोग घायल हुए है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रविवार रात आए 6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र ज़मीन से 8 किलोमीटर से कम की गहराई पर था। इसके कारण ही जान-माल का नुकसान अधिक हुआ है। सबसे ज़्यादा प्रभावित नंगरहार और कुनार प्रांत हैं, लेकिन पड़ोसी प्रांतों के साथ-साथ काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी झटके महसूस किए गए। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण नुकसान का आकलन…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने एक अहम आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के सभी अखिल भारतीय सेवा (IAS/IPS/IFS) अधिकारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत एक विकल्प के रुप में एकीकृत पेंशन योजना (UPS) चुनने की सुविधा दी गई है। यह आदेश केंद्र सरकार के हालिया निर्णय और वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप है। बता दें कि इससे पहले NPS के अंतर्गत UPS का विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रियाUPS का विकल्प चुनने वाले राज्य के सभी अखिल…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में MBBS एडमिशन को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। तीन छात्राओं ने फर्जी EWS प्रमाणपत्र जमा कर मेडिकल कॉलेजों में सीटें हासिल कीं। इस खुलासे के बाद मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भाव्या मिश्रा नामक छात्राओं ने बिलासपुर तहसील कार्यालय से जारी EWS प्रमाणपत्र दिखाकर MBBS में दाखिला लिया। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड में इनके नाम से न तो कोई आवेदन दर्ज है और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र जारी…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है. यह मामला दंतेवाड़ा का है. मामले से जुड़े दो वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है और लिखा है कि, सत्ता का अहंकार देखिए, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय, भाजपा और आरएसएस के नेता आपस में झगड़ रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन, प्रशासन और भाजपा कितना गंभीर है.सत्ता का अहंकार देखिए, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय, भाजपा और आरएसएस के नेता आपस में झगड़ रहे हैं, इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शासन,…

Read More

मैसूर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मैसुरु दशहरा उत्सव का ”राजनीतिकरण” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह त्योहार सभी समुदायों के लोग ‘नाडा हब्बा’ (राज्य उत्सव) के रूप में मनाते हैं. सिद्धरमैया ने कहा कि कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है और उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए उन्हें कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया है. सिद्धरमैया ने कहा, ”मैसुरु दशहरे के उद्घाटन के लिए बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने का विरोध कुछ ही लोग कर रहे हैं, सभी हिंदू उनके साथ नहीं हैं.”…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लंबे समय से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग को आखिरकार सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पूरा कर दिखाया है। अब छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबंधित कार्यों के लिए भुवनेश्वर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राजधानी रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ हो गया है।पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूरवर्ती अंचलों के बच्चे एवं स्कूल प्रबंधन, अपने कार्यों के समाधान के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित CBSE कार्यालय पर निर्भर थे। इससे उन्हें समय, धन और श्रम तीनों…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि ‘संदेह से परे’ सिद्धांत के ‘गलत इस्तेमाल’ के कारण वास्तविक अपराधी कानून के शिकंजे से बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं और बरी होने का ऐसा हर मामला समाज की सुरक्षा की भावना के विरुद्ध एवं आपराधिक न्याय प्रणाली पर एक धब्बा है. नाबालिग लड़की से बलात्कार के दो आरोपियों को दोषी ठहराने के निचली अदालत के फैसले को कायम रखते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अक्सर ऐसे मामले देखने में आते हैं, जहां मामूली विसंगतियों, विरोधाभासों और कमियों के आधार पर उन्हें उचित संदेह के मानक तक बढ़ाकर…

Read More