What's Hot
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में मीडिया की अग्रणी महिलाओं का जलवा – भारतीय पीएसयू
- दूसरे इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2026 में चार असाधारण महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार – 2026 का “डी” फैक्टर – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पद से इस्तीफा देने के छह हफ्ते बाद, अपने सरकारी आवास से दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक निजी फार्महाउस में चले गए. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि छतरपुर के गदाईपुर इलाके में स्थित यह फार्महाउस इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) नेता अभय चौटाला का है. अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि धनखड़ अंतरिम व्यवस्था के तहत इस निजी फार्महाउस में तब तक रहेंगे जब तक उन्हें टाइप-8 का सरकारी आवास आवंटित नहीं कर दिया जाता, जिसके वह पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते हकदार हैं. एक अन्य अधिकारी…
तियानजिन. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के इस रुख से सोमवार को सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ”दोहरे मानदंड” अस्वीकार्य हैं. इस प्रभावशाली समूह ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में आयोजित अपने दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंत में जारी एक घोषणापत्र में आतंकवाद से लड़ने के अपने दृढ़ संकल्प को सूचीबद्ध किया. इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विश्व के कई अन्य नेताओं ने भाग लिया. एससीओ ने कहा कि वह आतंकवादी और चरमपंथी…
रायपुर, दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया…
नयी दिल्ली. देश में वाहनों की बिक्री अगस्त में सुस्त रही. मांग घटने की वजह से मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों की थोक बिक्री में खासी गिरावट आई है. कई संभावित खरीदारों के जीएसटी कर दरों में संशोधन का इंतजार करने और अपनी खरीदारी को टाल देने से वाहन बिक्री में यह गिरावट आई है. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसई) के यात्री वाहनों की पिछले महीने घरेलू बाजार में थोक बिक्री आठ प्रतिशत गिरकर 1,31,278 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,43,075 वाहनों की बिक्री…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंटापाड़ गांव के करीब सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों पोड़ियाम जोगा (25), माड़वी मासा (25) और पोज्जा माड़वी (29) को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को चिंतागुफा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को पेंटापाड़ और एंटापाड़ गांव की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में खड़गंवा की सलका जलाशय योजना के कार्यों के लिए दो करोड़ 50 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों के पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 297 हेक्टेयर में 145 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी तथा 10 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी। योजना से क्षेत्र के किसानों को कुल 307 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
जम्मू. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘डेटा एनालिटिक्स’ और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके बादल फटने के कारणों का अध्ययन करने तथा हिमनद झीलों के फटने के चलते आने वाली बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली की समीक्षा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया. उन्होंने हाल की आपदाओं में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया. केंद्र शासित प्रदेश में 14 अगस्त से लगातार आई आपदाओं से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद राजभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी…
तियानजिन. भारत ने चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल (बीआरआई) का सोमवार को समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिससे वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का एकमात्र देश बन गया, जिसने इस कनेक्टिविटी परियोजना का समर्थन नहीं किया.चीन के इस बंदरगाह शहर में एससीओ शिखर सम्मेलन के अंत में जारी घोषणापत्र में कहा गया कि रूस, बेलारूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गस्तिान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने चीनी कनेक्टिविटी पहल के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. भारत ने किसी भी पिछली एससीओ बैठक या शिखर सम्मेलन में बीआरआई का समर्थन नहीं किया है. घोषणापत्र में कहा गया कि आठ सदस्य…
नयी दिल्ली. फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर डांस करते हुये इसकी खुशी मनाई. शाहरुख ने अपने वीडियो को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”राष्ट्रीय पुरस्कार…हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई…बधाई हो रानी, ??तुम एक रानी हो और तुम्हारे लिए हमेशा प्यार रहेगा.” इसके साथ शाहरुख के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर दोनों ने डांस किया. शाहरुख ने एटली की 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ में…
नयी दिल्ली. लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन की संख्या अगस्त में 20 अरब को पार कर गई. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी. इस दौरान मूल्य के लिहाज से 24.85 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. यह आंकड़ा जुलाई में 25.08 लाख करोड़ रुपये था. मूल्य के लिहाज से अब तक का सबसे अधिक यूपीआई लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. मात्रा के लिहाज से जुलाई में सबसे अधिक 19.47 अरब लेनदेन हुए थे. एनपीसीआई के अनुसार यूपीआई लेनदेन की राशि 21 प्रतिशत बढ़कर 24.85 लाख…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
